पीएम मोदी की लोकप्रियता दुनियाभर में लगातार बढ़ रही है

पीएम मोदी की लोकप्रियता दुनियाभर में लगातार बढ़ रही है

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारतीय प्रधानमंत्री पीएम मोदी की लोकप्रियता दुनियाभर में लगातार बढ़ रही है। हाल ही में डोमिनिका ने घोषणा की थी कि वह कोविड-19 महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेगा। डोमिनिका की सरकार के मुताबिक दोनों देशो के बीच मजबूत साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पीएम मोदी को डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी को किसी देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया है। पीएम मोदी को रूस से लेकर अमेरिका तक कई देशों के प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है। हाल ही में रूस दौरे पर गए पीएम मोदी को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोस्टल से सम्मानित किया था। इसके अलावा भी पीएम मोदी को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। आइए जानते हैं पीएम मोदी को कब और कौनसा ‘वैश्विक’ सम्मान मिला।

.रूस ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल – पीएम मोदी की रूस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च शौर्य सम्मान से सम्मानित किया था।

.ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर– फ्रांस द्वारा- 2023 में

.ऑर्डर ऑफ नाइल– मिस्त्र द्वारा- 2023 में

.ग्रैंड कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू– पापुआ न्यू गिनी द्वारा- 2023 में

.कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी– फिजी द्वारा- 2023 में

.एबाकल अवार्ड– पलाउ द्वारा- 2023 में

.ऑर्डर ऑफ द डुक ग्यालपो– भूटान द्वारा- 2021 में- यह अवार्ड पहली बार किसी विदेशी नागरिक को दिया गया था।

.ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरमेंट लीडरशिप अवार्ड– कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स द्वारा- 2021 में

.लीजन ऑफ मेरिट– अमेरिका द्वारा- 2020 में

.ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड– बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा- 2019 में

.किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रिनेसांस– बहरीन द्वारा- 2019 में

.ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन– मालदीव द्वारा- 2019 में

.ऑर्डर ऑफ जायद- संयुक्त अरब अमीरात द्वारा- 2019 में

.ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन– फिलिस्तीन द्वारा- 2018 में

.यूनाइटेड नेशंस चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड– संयुक्त राष्ट्र द्वारा- 2018 में

.सियोल शांति पुरुस्कार– सियोल शांति पुरस्कार समिति – 2018 में

.स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान– अफगानिस्तान द्वारा- 2016 में

.किंग अब्दुल अजीज सश– सऊदी अरब द्वारा- 2016 में

Leave a Reply

error: Content is protected !!