पूर्णिया के बहुचर्चित रिंटू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी अठिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्णिया के बहुचर्चित रिंटू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी अठिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, राकेश सिंह, स्‍टेट डेस्‍क:

पूर्णिया के बहुचर्चित रिंटू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी अठिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 50 हजार के इनामी अठिया की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। अठिया बिहार सरकार की मंत्री और जेडीयू नेता लेसी सिंह का भतीजा है और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रिंटू सिंह के हत्या में उसे मुख्य आरोपी बनाया गया था।

अठिया की गिरफ्तारी को लेकर एसपी दयाशंकर ने बताया कि अभी इस संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं दी जा सकती है लेकिन जल्द ही इस बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने इस संबंध में लगातार छापेमारी अभियान चलाने की बात कही। एसपी ने कहा कि पूरी कार्रवाई अभी जारी है कार्रवाई पूरी होने के बाद जानकारी सभी के बीच शेयर की जाएगी।

 

अठिया पर पुलिस ने 50000 का इनाम घोषित कर रखा था। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रिंटू सिंह की हत्या सहित कई घटनाओं में फरार अपराधी अठिया का नाम आया था। इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी को लेकर पूर्णिया पुलिस पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगे थे। जहां पुलिस पर आरोप लगा था कि राजनीतिक संरक्षण के तहत उसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।

यह भी पढ़े

भोजपुर के सहार प्रखंड के अंधारी  में  समसामयिक कृषि परिचर्चा का आयोजन

सन्नी देओल की फिल्म ‘इंडियन’ देख सिपाही से बन गया IPS अधिकारी

19 जनवरी ? राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के स्थापना दिवस पर विशेष

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!