Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर का किया दर्शन - श्रीनारद मीडिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर का किया दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर का किया दर्शन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

असम के दो दिवसीय दौरे पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सुबह गुवाहाटी में शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर का दौरा किया। पदभार संभालने के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा है। उन्होंने मंदिर में प्रार्थना की और सभी की भलाई और कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राज्यपाल जगदीश मुखी राष्ट्रपति मुर्मू के साथ नीलाचल पहाड़ियों पर स्थित मंदिर गए।

राष्ट्रपति के रूप में यह द्रौपदी मुर्मू की पहली असम यात्रा

राष्ट्रपति मुर्मू के साथ असम के राज्यपाल जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी थे। असम के राष्ट्रपति के रूप में यह द्रौपदी मुर्मू की पहली असम यात्रा थी। राष्ट्रपति ने अपने दो दिवसीय असम दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लिया और कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया।

इस अवसर पर बोलते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि वह असम के लोगों से मिले प्यार और स्नेह से प्रभावित हैं। इस यात्रा के माध्यम से उन्हें भारत की महान परंपराओं और उपलब्धियों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने शानदार स्वागत के लिए असम के लोगों को धन्यवाद दिया।

राष्ट्रपति ने कहा कि असम की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा बहुत प्रभावशाली है। श्रीमंत शंकरदेव और माधवदेव जैसी असाधारण हस्तियों ने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को समृद्ध किया है और समाज को एकजुट करने का काम किया है। इस क्षेत्र के बोडो समाज से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। ज्योति प्रसाद अग्रवाल, विष्णु प्रसाद राभा और भूपेन हजारिका जैसी अद्भुत प्रतिभाओं ने भारतीय समाज और संस्कृति को असीम उपहार दिए हैं।

आज, राष्ट्रपति असम सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और रेलवे मंत्रालयों की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन / शुभारंभ / आधारशिला रखेंगी।

राष्ट्रपति के रूप में पहली असम यात्रा के अंर्तगत मुर्मू गुरुवार को गुवाहाटी पहुंची थीं। उन्होंने आईआईटी-गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के अंर्तगत सुपरकंप्यूटर सुविधा, ‘परम कामरूप‘ का उद्घाटन और आईआईटी गुवाहाटी में उच्च शक्ति वाले माइक्रोवेव घटकों के डिजाइन और विकास के लिए एक प्रयोगशाला सम्मिलित है।

इसके साथ ही गुरुवार शाम को असम सरकार ने उनका नागरिक सम्मान किया था। असम यात्रा के अंतिम दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर में पूजा की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी इतिश्री मुर्मू के साथ देवी मंदिर की परिक्रमा भी लगाई। साथ ही गुरुवार को उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानगुवाहाटी में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। राष्ट्रपति के कामाख्या मंदिर दौरे के समय असम के राज्यपाल जगदीश मुखीमुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी वहां उपस्थित थे।

इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने इस वर्ष की शुरुआत में हुए राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान कामाख्या देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। कामाख्या मंदिर के पुजारी ने बताया कि राष्ट्रपति और उनकी बेटी ने आज मंदिर के गर्भगृह में पूजा की और परिक्रमा की।

शक्ति पीठ के एक पुजारी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘राष्ट्रपति और उनकी बेटी ने मंदिर के गर्भगृह में पूजा की और मंदिर की ‘परिक्रमा’ लगाई। चूंकि, दिन के दौरान राष्ट्रपति के कई कार्यक्रम निर्धारित हैं, इसलिए उनके साथ बातचीत का मौका नहीं मिला।’’

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!