Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
राष्ट्रपति मुर्मु को मिला तिमोर-लेस्ते का सर्वोच्च नागरिक सम्मान - श्रीनारद मीडिया

राष्ट्रपति मुर्मु को मिला तिमोर-लेस्ते का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

राष्ट्रपति मुर्मु को मिला तिमोर-लेस्ते का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह देश के लोगों के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ग्रैंड कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को शनिवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा में उनकी उपलब्धियों और शिक्षा, सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है।

‘इस सम्मान से सम्मानित होते देखना हमारे लिए गर्व का क्षण’

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘राष्ट्रपति जी को तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित होते देखना हमारे लिए गर्व का क्षण है।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘यह हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है। यह कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में उनके स्मारकीय योगदान को भी मान्यता है।’

यह सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतिबिंब

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतिबिंब है। बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मु फिजी और न्यूजीलैंड की अपनी यात्रा संपन्न करने के बाद शनिवार को तिमोर लेस्ते पहुंचीं। एक विशेष सम्मान के रूप में, राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उन्होंने दिली में अपने तिमोर लेस्ते समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की, जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को रेखांकित किया। दोनों नेताओं ने भारत और तिमोर लेस्ते के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति मुर्मु की यात्रा दक्षिण पूर्व एशियाई देश में भारत की ओर से पहली राष्ट्राध्यक्ष स्तरीय यात्रा है। उन्होंने दिली में भारतीय सामुदायिक स्वागत समारोह को भी संबोधित किया।

तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने दिया था निमंत्रण

राष्ट्रपति मुर्मु को दिली स्थित राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति की तिमोर लेस्ते की यह यात्रा तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता के निमंत्रण पर हुई है।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन देशों के यात्रा के अंतिम पड़ाव पर शनिवार को साउथ-ईस्‍ट एशिया में स्थित तिमोर-लेस्ते पहुंची. तिमोर-लेस्ते की राजधानी दिली में उनका भव्‍य स्‍वागत हुआ. वहां के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने द्रौपदी मुर्मू को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किया. दिल्‍ली में भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि जल्‍द ही तिमोर-लेस्‍ते में भारत का दूतावास भी खुलने वाला है. यह देश ऑस्‍ट्रेलिया और पपुआ न्‍यू गिनी के काफी करीब है.

राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि मुर्मू (66) को सामाजिक सेवा में उनकी उपलब्धियों और शिक्षा, सामाजिक कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति उनके समर्पण के लिए इस सम्मान से नवाजा गया. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच दोस्ती का प्रतिबिंब है. इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड और फिजी की यात्रा की थी.

मुर्मू तिमोर-लेस्ते की यात्रा करने वाली भारत की पहली राष्‍ट्रपति हैं. राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, हवाई अड्डे पर होर्ता ने मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया. हवाई अड्डे के बाहर बच्चे उनका अभिनंदन करते नजर आए. डिली में राष्ट्रपति भवन में मुर्मू का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के उपायों पर अपने समकक्ष होर्ता के साथ व्यापक चर्चा की. उन्होंने कहा, “भारत और तिमोर-लेस्ते मधुर एवं दोस्ताना संबंध साझा करते हैं, जो लोकतंत्र और बहुलवाद के मूल्यों के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं. मुझे विश्वास है कि इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे.” मुर्मू ने कहा, “मैंने सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य एवं फार्मास्यूटिकल, कृषि, क्षमता निर्माण एवं अन्य क्षेत्रों में भारत और  तिमोर-लेस्ते के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के उपायों पर राष्ट्रपति रामोस-होर्ता के साथ व्यापक चर्चा की.”

Leave a Reply

error: Content is protected !!