Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
राष्ट्रपति जी ने घर जाकर आडवाणी को भारत रत्न से किया सम्मानित - श्रीनारद मीडिया

राष्ट्रपति जी ने घर जाकर आडवाणी को भारत रत्न से किया सम्मानित

राष्ट्रपति जी ने घर जाकर आडवाणी को भारत रत्न से किया सम्मानित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारत के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के अग्रणी नेता रहे लालकृष्ण आडवाणी का आज यानी रविवार को भारत रत्न से नवाजा गया है. भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न से नवाजा. इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी समेत कई और बीजेपी नेता मौजूद थे. बता दें, इन दिनों लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत ठीक नहीं है इस कारण वो शनिवार को आयोजित समारोह में शामिल नहीं हो पाये थे. इस कारण आज खुद राष्ट्रपति पीएम मोदी की मौजूदगी में आडवाणी को भारत रत्न से नवाजा.

इन लोगों को भी मिला भारत रत्न

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल यानी शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन के साथ-साथ बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मरणोपरांत प्रदान किया. इनके परिजनों ने पुरस्कार स्वीकार किया.

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए राष्ट्रपति मुर्मू से यह सम्मान उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया. चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया. वहीं,  स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर की ओर से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया.

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और देश के वरिष्ठम नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज यानी रविवार को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने उनके घर जाकर उन्हे सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के बाद कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जीवन भर राष्ट्रीय कल्याण और सामाजिक उत्थान के लिए निस्वार्थ रूप से समर्पित रहा है।भाजपा के संस्थापक सदस्य को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर खुशी जताते हुए शाह ने आगे कहा कि आडवाणी का जीवन “त्याग, दृढ़ता और समर्पण से भरा है और करोड़ों लोगों के लिए शक्ति और प्रेरणा का असीमित स्रोत है।”

भारत रत्न’ से सम्मानित किया गौरवशाली पल

उन्होंने कहा कि आज इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी होने पर हर्षित भी हूं और भावुक भी। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए एक गौरवशाली पल है। शाह ने एक्स पर लिखा, “आडवाणी जीवन भर राष्ट्रीय कल्याण और सामाजिक उत्थान के लिए निस्वार्थ रूप से समर्पित रहे। त्याग, तप और समर्पण से परिपूर्ण उनका जीवन करोड़ों लोगों को शक्ति और प्रेरणा देने का अक्षय स्रोत है।” राष्ट्रपति मुर्मू ने आडवाणी के आवास पर जाकर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकय्या नायडू अमित शाह और आडवाणी के परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोग मौजूद थे।

इस साल पांच भारत रत्न पुरस्कारों की घोषणा

इस साल केंद्र सरकार ने पांच भारत रत्न पुरस्कारों की घोषणा की है। आडवाणी के अलावा चार लोगों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पी वी नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन और दो बार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!