Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
औरंगाबाद में दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल के कैदी वार्ड से बंदी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी - श्रीनारद मीडिया

औरंगाबाद में दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल के कैदी वार्ड से बंदी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

 

औरंगाबाद में दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल के कैदी वार्ड से बंदी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर-अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर के कैदी वार्ड से एक बंदी भाग गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। फरार बंदी अनिल पासवान अंबा थाना क्षेत्र के ऊपरी डुमरी गांव का रहने वाला है, जिसे सदर अस्पताल औरंगाबाद से इलाज के बाद बुधवार रात दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल के कैदी वार्ड में लाया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह संतरी की व्यस्तता का फायदा उठाकर लगभग 7:30 बजे वह अचानक भाग गया। अंबा थाना कांड संख्या 100/23 में अंबा पुलिस ने गिरफ्तार कर 15 मई को औरंगाबाद जेल भेजा था। उसे गृहभेदन के मामले में अंबा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को उसने नाक और मुंह से खून की उल्टी और दर्द होने की शिकायत की, जिसके बाद उसे औरंगाबाद जेल से सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया।

[दर अस्पताल औरंगाबाद से इलाज के बाद उसे दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में अवस्थित कैदी वार्ड के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में कैदी वार्ड सुरक्षा गार्ड में प्रतिनियुक्त गृह रक्षक रणधीर कुमार द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज थाना में दर्ज कराई गई है, जिसमें कहा गया है कि गुरुवार 7:30 बजे सुबह एक मनबढ़ू कैदी जो मानसिक रूप से विक्षिप्त सा लगता है, आकर उससे उलझ गया और हाथापाई करने लगा। संतरी उसे संभालने में लग गया,

इसी दौरान मौका देखकर अनिल पासवान कैदी वार्ड से निकल कर भाग गया इधर-उधर खोजबीन करने के बाद दोपहर एक बजे संतरी द्वारा दाउदनगर थाना को सूचना दी गई, जिसके बाद अपर थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद एवं सब इंस्पेक्टर दीपा ज्योति ने अनुमंडल अस्पताल में पहुंचकर छानबीन की। गृहरक्षकों से पूछताछ की। एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए तलाश और छापेमारी की जा रही है।

 

यह भी पढ़े

 पुलिस की लाठीचार्ज में BJP कार्यकर्ता की मौत? आरोपों पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया

मशरक में एचपी गैस स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित,उप महाप्रबंधक ने किया पौंधा रोपण

मशरक  की खबरें :   बिजली की करेंट लगने से युवक की मौत 

आशा कार्यकर्ताओ ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान से सम्मानित हुए PM मोदी

भारतीय कहीं भी रहे, उनका दिल भारत के लिए धड़कता है: PM मोदी

Leave a Reply

error: Content is protected !!