Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
PM मोदी के 71वें जन्मदिन पर देशभर में आयोजित हुए कार्यक्रम. - श्रीनारद मीडिया

PM मोदी के 71वें जन्मदिन पर देशभर में आयोजित हुए कार्यक्रम.

PM मोदी के 71वें जन्मदिन पर देशभर में आयोजित हुए कार्यक्रम.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। पीएम के जन्मदिन पर आज भाजपा पार्टी देशभर में सेवा और समर्पण अभियान भी चला रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यय जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में सेवा और समर्पण अभियान का शुभारंभ किया। वहीं अधितकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी है।

jagran

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में ‘सेवा और समर्पण अभियान’ का शुभारंभ किया।

jagran

हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कमला नेहरू अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की और उन्हें फल बांटे।

jagran

मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर आज भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधारोपण किया।

jagran

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हम मध्य प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान चला रहा है। आज लाखों की संख्या में प्रदेश में लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज़ लगाई जा रही है।

jagran

ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भुवनेश्वर में एक चित्रकार प्रियंका साहनी ने अनाज से उनकी पेंटिंग बनाई। उन्होंने कहा, “5 प्रकार के अनाज से यह पेंटिंग बनाई गई है। इसे बनाना काफी मुश्किल था। इसे बनाने में मुझे 20-25 घंटे लगे हैं।’

jagran

तमिलनाडु में राज्यमंत्री डॉ.एल. मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर चेन्नई के बेसंत नगर बीच की सफाई की। इस दौरान उनके साथ तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई भी मौजूद रहे।

jagran

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर राजभवन में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा, ‘पीएम को जन्मदिन की बधाई और इस उपलक्ष्य में पहले के भांति राजभवन में जिस उम्र में उन्होंने पदार्पण किया है उतने पेड़ लगाएं जा रहे हैं।’

Leave a Reply

error: Content is protected !!