Raghunathpur: अभिषेक कुमार सिंह भाजपा  रघुनाथपुर पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष बने 

Raghunathpur: अभिषेक कुमार सिंह भाजपा  रघुनाथपुर पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष बने

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

भाजपा जिला कार्यालय सीवान में गुरुवार को जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के रघुनाथपुर पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष के रूप में प्रखंड के फुलवरिया गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। जिसके बाद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्र विजय प्रकाश यादव द्वारा अभिषेक सिंह को मनोनय पत्र प्रदान किया गया।

तो वही महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने माला पहनाकर व अंग वस्त्र प्रदान कर अभिषेक सिंह का अध्यक्ष पद पर स्वागत किया।

उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अभिषेक सिंह को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई व शुभकामना दी तथा कहा कि हमें अपने नए अध्यक्ष पर पूर्ण भरोसा है कि वे पार्टी के सिद्धांतों का पालन करते हुए मिले दायित्व का जिम्मेवारी पूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी को एक नया आयाम देंगे व पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

अफगान छोड़ क्यों भागी अमेरिकी सैनिक

अफगानिस्तान से ज्यादा क्रूरता हिंदुस्तान में-मुनव्वर राना.

महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी में आ. हज़ारीप्रसाद द्विवेदी की जयंती मनाई गई.

Leave a Reply

error: Content is protected !!