रघुनाथपुर : बढ़ते ठंड को देखते हुए भाजपा व जदयू के नेताओं ने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की

रघुनाथपुर : बढ़ते ठंड को देखते हुए भाजपा व जदयू के नेताओं ने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में पछुआ हवा के कारण ठंड और कनकनी का प्रभाव बढ़ गया है। इसके चलते लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर देखा जा रहा है।

 

पशुपालकों को भी इस ठंड के कारण कठिनाइयों का काफी सामना करना पड़ रहा है।बढ़ते ठंड को देखते हुए रघुनाथपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष पश्चिमी रत्नेश सिंह व जदयू जिला सचिव सुशील गुप्ता ने सभी बाजारों और प्रत्येक चौक चौराहों अलाव जलवाने की मांग रघुनाथपुर एवं जिला प्रशासन से की है।

शुक्रवार को धूप खिलने के बाद भी अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार की सुबह घने कोहरे की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वाहन चालकों ने लाइट जलाकर गाड़ियां चलाईं। शाम होते ही तापमान में गिरावट आने से ठंड और बढ़ जा रही है जिस वजह से लोग घरों में दुबक जा रहे है।

यह भी पढ़े

नारायणपुर भवानीपुर गोलीकांड: 24 घंटे में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

सारण निवासी ठाकुर के मुरली ‘लाटू महाराज’ नाम की पुस्तक लिखकर प्रो. (डॉ.) उषा रानी लाटू को अमर कर दिया

लद्दाख में चीन का गैरकानूनी कब्जा बर्दाश्त नहीं-भारत

पंजाब में अकाल विश्वविद्यालय में ‘मनमोहन सिंह चेयर’ की स्थापना हुई

पीएम मोदी की चादर अजमेर दरगाह पर चढ़ाई गई

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!