Raghunathpur: रवि अभियान सह किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Raghunathpur: रवि अभियान सह किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

आधुनिक ज्ञान के साथ पारंपरिक खेती पर जोर दे किसान: प्रखंड विकास पदाधिकारी

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन पर गुरुवार को रवि अभियान सह किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार व अंचलाधिकारी निखिल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड कृषि पदाधिकारी राज किशोर शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कृषि हित में चलाई जा रही सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं की प्रस्तुति दी। कृषि पदाधिकारी ने किसानों को अपने तरफ से हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही गई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कृषि योजनाओं को कर्मियों व वैज्ञानिकों का सहयोग लेकर जमीन पर उतारने की जरूरत है। वर्तमान समय की कृषि सामूहिक मांग पर आधारित बनते जा रही है। हालांकि दसको पूर्व हमारे पूर्वज जो खेती किया करते थे वह अक्सर समूह में ही होती थी जिसकी घोर कमी हो चुकी है।

हमें फिर से अपने पारंपरिक खेती और पुरातन अनाजों के तरफ ध्यान देना होगा। जिसके लिए सरकार भी प्रतिबद्ध है अब फिर से जरूरत है आधुनिक ज्ञान के साथ पारंपरिक खेती को वापस धरातल पर लाने की। तभी हम स्वस्थ जीवन के साथ एक समृद्ध किसान का गौरव प्राप्त कर सकते हैं।

इस दौरान प्रखंड उद्यान पदाधिकारी दुष्यंत सिंह द्वारा बागवानी, सूक्ष्म सिंचाई योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि यंत्रीकरण प्रभारी मुन्ना कुमार ने कहा कि अब सरकार 110 प्रकार के यंत्रों पर अनुदान देगी। जिसका ऑनलाइन आवेदन शुरू है। पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सत्यपाल द्वारा किसानों के बीच पशुओं में फैलने वाली लंपी बीमारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि इस बीमारी के निजात के लिए हम सभी के आसपास मौजूद नीम का पेड़ सबसे लाभदायक माना गया है जिसके पत्ते को उबाल कर पशुओं के शरीर धोने से काफी निजात मिलती है। उन्होंने पशुओं को ठंड के दिन के शुरुआत के साथ ही सुबह शाम दोनों वक्त गुड़ की मात्रा चारे के साथ देने का सुझाव दिया।

संचालन नवीन पाण्डेय द्वारा व धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश कुमार ने दिया। इस दौरान सरपंच रत्नेश्वर सिंह, कृषि समन्यवक राजेश कुमार, राजकिशोर ठाकुर, पवन कुमार, सुनील गोंड सहित सभी कर्मी के साथ सैकड़ों किसान मौजूद थे।

यह भी पढ़े

सांसद के अनुशंसा पर कैंसर रोगी मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से  मिला राशि

सड़क दुर्घटना में  ग्रामीण दन्त चिकित्सक हुआ घयाल, पटना रेफर

पुलिस ने फ्लैग मार्च कर प्रेम सौहार्द के साथ दुर्गापूजा के त्यव्हार मनाने का किया अपील

बाइक सवार दो युवक को नीलगाय ने हमला कर  किया घयाल 

बाइक सवार दो युवक को नीलगाय ने हमला कर  किया घयाल 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!