केवल 11 मिनट हुआ रेप’, यह तर्क देकर महिला जज ने कम कर दी दोषी की सजा

केवल 11 मिनट हुआ रेप’, यह तर्क देकर महिला जज ने कम कर दी दोषी की सजा

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

सैकड़ों लोगों ने रविवार को स्विस अपील अदालत के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उनका यह विरोध अदालत के पिछले महीने के उस फैसले के खिलाफ था, जिसमें एक बलात्कारी की जेल की सजा को कम कर दिया गया था। कोर्ट ने यह तर्क दिया कि बलात्कार केवल 11 मिनट तक चला और पीड़िता गंभीर रूप से घायल नहीं हुई थी। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट की है।

बेसल कोर्टहाउस के सामने प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। वे नारे लगा रहे थे “11 मिनट 11 मिनट हैं, बहुत ज्यादा हैं!” उन्होंने अदालत के उस फैसले की निंदा की जिसमें 33 वर्षीय दोषी की जेल की सजा को 4 साल और तीन महीने से घटाकर तीन साल कर दिया गया था।ऑनलाइन समाचार पोर्टल 20minuten.ch ने यह जानकारी दी है।

पिछले महीने के फैसले में, जज ने यह भी कहा कि महिला बलात्कार पीड़िता ने “कुछ संकेत” दिए थे। अदालत के एक प्रवक्ता ने जज के उस बयान को और स्पष्ट करने से इनकार कर दिया।

बलात्कार पिछले साल फरवरी में एक नाइट क्लब में जाने के बाद हुआ था। महिला के साथ 33 वर्षीय और उसके 17 वर्षीय साथी ने बलात्कार किया था, जिस पर अभी भी स्विस किशोर अदालत में मुकदमा चल रहा है। न तो पीड़ित की और न ही आरोपी पुरुषों की पहचान उजागर की गई है।

पीड़िता के एक वकील ने कहा कि वह अपील अदालत के फैसले से स्तब्ध है, जो आंशिक रूप से दोषी ठहराता है। अदालत ने कहा कि न्यायाधीश ने पिछले महीने अदालत में फैसले की घोषणा की थी, लेकिन एक लिखित फैसला कुछ हफ्तों में ही प्रकाशित किया जाएगा।

यह भी पढ़े 

सीवान: पचरुखी में मासूम से रेप की कोशिश के बाद हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया पथराव

शादी के दस माह बाद देवर से भाभी को हो गया प्यार, दोनों एक नहीं हो सके तो उठाया ये खौफनाक कदम

गार्ड की हत्या कर ATM कैश वैन  लूटने वालो को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर 

कमरे में अकेली लड़की के साथ इंस्पेक्टर ने किया बलात्कार 

Leave a Reply

error: Content is protected !!