क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी ने सुनी पीएम की मन की बात

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी ने सुनी पीएम की मन की बात

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया (गोपालगंज)

गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड के अमरपुरा पंचायत के बूथ संख्या 57 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। कार्यक्रम में पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, शिवनारायण महतो, विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू सहित कई वरीय नेता मौजूद थे।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के आजादी के अमृत महोत्सव पर हर भारतीय ने एकता दिखाई उसकी प्रशंसा की गई। मन की बात कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात जनता को संबोधित करते हुए नागेंद्र जी ने कहा की प्रधानमंत्री किसानों की आय बढ़ोतरी पर कार्य कर रहे हैं। किसान हित में कार्य करने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। अगर किसान अपने फसल को अच्छे दाम पर बेचता है। तो विपक्ष को यह महंगाई लगता है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक बैकुंठपुर मिथिलेश तिवारी ने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी ने अमृत सरोवर की योजना पर बल दिया है। इससे किसान तो खुशहाल होंगे हीं। बाढ़ की भी समस्या दियारे से खत्म होगी। प्रधानमंत्री ने सितम्बर माह में कुपोषण से लड़ने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जहां मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही भारत विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है।

विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार गप्पू बाबू ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत का विकास पीएम मोदी व भाजपा के हाथों ही संभव है। पीएम के मन की बात की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिव नारायण महतो, राजू सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विनय यादव, राहुल तिवारी, मुनू तिवारी, सुनील तिवारी, राज किशोर शर्मा, भारत भूषण तिवारी, विनोद साह, व्यास जी सहित कई लोग मौजूद थे।

 

छापेमारी में चुलाई शराब बरामद, तस्कर फरार

श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया (गोपालगंज)

गोपालगंज जिले के  सिधवलिया पुलिस ने लोहिजरा ठेकही गांव में छापेमारी कर दो लीटर चुलाई शराब, दस किलो महुआ, पांच किलो यूरिया सहित शराब बनाने वाली अन्य उपकरण बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर श्रीराम राय ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।

छापेमारी की भनक मिलते ही तस्कर सुनील बिंद एवं लाल किशोर बिंद फरार हो गए। छापेमारी के दौरान फरार धंधे वालों के खिलाफ थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े

महिला को गोली मार किया घायल

भगवानपुर व सकरी में महावीरी अखाड़ा मेला की चल रही है तैयारियां

क्या एक वर्ग की बढ़ती आबादी से बढ़ जाती हैं समस्याएं?

महिला रिमांड होम में सेक्स रैकेट चलाती थी अधीक्षिका,क्यों ?

Leave a Reply

error: Content is protected !!