माता रानी के दर्शन यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

माता रानी के दर्शन यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के तत्वावधान में 2 सितंबर से होगी यात्रा

पांच निशुल्क श्रद्धालु भी होंगे शामिल

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

 

श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति सीवान के तत्वाधान में 2 सितंबर से माता रानी के दर्शन के लिए होने वाली यात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी गई है। इस यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

समिति का अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, संरक्षक अरविंद कुमार पांडेय, विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु बाबू ने बताया कि श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति के तत्वावधान में नौवें साल 2 सितम्बर से माता रानी के दर्शन के लिए होने वाली यात्रा कार्यक्रम निर्धारित की गई है। यात्रा कार्यक्रम 6 दिवसीय होगा। इस यात्रा में पांच गरीब श्रद्धालुओं को निशुल्क यात्रा कराया जाएगा।

पिछले साल 6 श्रद्धालुओं को निशुल्क यात्रा कराया गया था। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का जत्था 2 सितम्बर 2022 शुक्रवार को सीवान से जम्मू(कटरा) के लिए रवाना होगा। 3 सितम्बर शनिवार की शाम में माता रानी की पवित्र नगरी कटरा पहुंचना है। 4 सितम्बर रविवार को मातारानी का दर्शन करना है।

5 सितम्बर सोमवार और 6 सितम्बर मंगलवार को जम्मू या अन्य स्थानीय स्थलों पर भ्रमण करना। 6 सितम्बर मंगलवार की रात में जम्मू से सीवान के लिए रवाना होना। 7 सितम्बर बुधवार की रात सीवान पहुंचना है।

अध्यक्ष ने कहा कि दर्शन यात्रा में शामिल वाले श्रद्वालु श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते है या 9431406699 पर संपर्क कर सकते है। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसलिए यात्रा तिथि से 4 माह पहले ही रजिस्ट्रेशन का कार्य पूरा कर लिया जाता है, ताकि समय पर यात्रा टिकट कराया जा सके।

यह भी पढ़े

बैकुंठपुर प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा 2022 प्रारंभ

पढ़िए महा एग्जिट पोल , जानिए किस एग्जिट पोल ने किस पार्टी को कितने सीट दिए

वेतन निर्धारण में विलंब होने पर संबंधित अधिकारी पर गिर सकती है गाज

 बाराबंकी  की खबरें :  पुलिस ने गैगेस्टर एक्ट में वांक्षित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर  भेजा जेल

Leave a Reply

error: Content is protected !!