पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने  सत्तरघाट में एप्रोच रोड और डुमरिया निरीक्षण किया

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने  सत्तरघाट में एप्रोच रोड और डुमरिया निरीक्षण किया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, रिज़वान उर्फ़ राजू, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार)

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को सत्तरघाट में एप्रोच रोड का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने संपर्क पथ की तत्काल मरम्मत कराकर सत्तरघाट महासेतु पर परिचालन शीघ्र शुरू कराने की बात कही।

उन्होंने कहा कि जून महीने में बाढ़ के पानी के दबाव को देखते हुए जल प्रवाह के लिए एप्रोच रोड काटा गया था। करीब तीन महीने से इस संपर्क पथ पर आवागमन बाधित हुई है। बाढ़ का पानी कम होने और नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद अब प्राथमिकता के आधार पर एप्रोच रोड का निर्माण शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार अप्रोच रोड में बड़े-बड़े चार पुल भी बनाए जाएंगे। ताकि प्रतिवर्ष गंडक नदी में उफान आने की वजह से जल प्रवाह आसानी से हो सके। साथ ही लोगों को बाढ़ की समस्या से अस्थाई तौर पर निजात मिल सके। उन्होंने एप्रोच रोड पर बनने वाली पुल के लिए तैयार डीपीआर का अवलोकन किया।

सत्तरघाट जाने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजापट्टी में मंत्री का जोरदार तरीके से स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सत्तरघाट में शीघ्र ही एक एप्रोच रोड का निर्माण कराकर परिचालन सामान्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पथ निर्माण मंत्री ने बरौली प्रखंड के सलेमपुर वार्ड संख्या पांच में जल निकासी के मामले की भी जांच की। उन्होंने डुमरिया घाट महासेतु का निरीक्षण किया। पुल के टूटी रेलिंग की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने नारायणी रिवर फ्रंट का भी निरीक्षण किया।

इस मौके पर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी, एसडीएम उपेंद्र पाल, बीडीओ अशोक कुमार,बीडीओ सिधवलिया अभ्युदय, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार,महम्मदपुर थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार, मंडल अध्यक्ष हेमंत कुशवाहा, संजय राय, चंदन सोनी, अवधेश सिंदुरिया, लाल बहादुर गुप्ता,अमित श्रीवास्तव, सहित कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े

फिनोलेक्स कम्पनी के द्वारा बिजली मिस्त्रीरियों को कंपनी के प्रोडक्ट के बारे में दिया गया जानकारी

बीबीसी विद्यालय में  इंग्लिश लेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

अभियंता दिवस के अवसर पर जंगल प्लानेट का RPSIT ई०विजय राज ने किया शुभारंभ

गाजीपुर निवासी डॉ अमित श्रीवास्तव केंद्र राज्य शासकीय समन्वय विभाग का जिला संयोजक बने

Leave a Reply

error: Content is protected !!