नालंदा में फर्जी आधार कार्ड के साथ रूसी नागरिक गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

नालंदा में फर्जी आधार कार्ड के साथ रूसी नागरिक गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के फर्जी आधार कार्ड के साथ नालंदा पुलिस ने एक रूसी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बंगाल के पते पर बना फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वह नव नालंदा महाविहार में विपश्यना करने आया था। पुलिस ने वीजा में भी छेड़छाड़ की आशंका जताई है। युवक ने अपना नाम अलेक्जेंडर तमित्री चेंको बताया है। वह रूस का रहने वाला है।

जांच में जुटी पुलिस
उसने पुलिस को बताया कि वह 29 जनवरी 2020 को मलेशिया से 21 जनवरी 2021 तक का वीजा लेकर भारत आया था। कोरोना महामारी के कारण उसे 30 सितंबर 2021 तक भारत में रहने की स्वीकृति मिली। वह दो जून को धम्म विपश्यना केन्द्र में विपश्यना करने आया था।

कोलकाता से पहुंचा बिहार
थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि इसके पास से कोलकाता के पते पर बना हुआ फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ। वीजा में भी छेड़छाड़ किया गया है। नव नालंदा महाविहार द्वारा संचालित विपश्यना केन्द्र में दस दिनों का विपश्यना करने आया था। जांच के दौरान अधिकारी को उसपर शक हुआ। उन्होंने तीन जून को नोटिस देकर छह जून तक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था। लेकिन, उसने फर्जी आधार कार्ड दिखाया।

वीजा के अनुसार इन्हें 90 दिन ही भारत में रहना था। उसमें छेड़छाड़ किया गया है। उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि विदेशी के पास पश्चिम बंगाल में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाया गया था।

यह भी पढ़े

जलालपुर राजद के प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम राय ने जारी किया प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकारणी सदस्यों की सूची

 डीएम ने कस्‍तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सीवान का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कंधवारा प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!