Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सहारा इंडिया वालों को मिली खुशखबरी अब 5 लाख रुपए तक करो क्लेम, ऐसे मिलेगा पैसा - श्रीनारद मीडिया

सहारा इंडिया वालों को मिली खुशखबरी अब 5 लाख रुपए तक करो क्लेम, ऐसे मिलेगा पैसा

 

सहारा इंडिया वालों को मिली खुशखबरी अब 5 लाख रुपए तक करो क्लेम, ऐसे मिलेगा पैसा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

सहारा रिफंड से जुड़ी एक बड़ी और खुशी की खबर सामने आई है। अब आप 5 लाख रुपए तक का क्लेम कर सकते हैं। सहारा इंडिया कंपनी में बड़ी संख्या में लोगों का पैसा फंसा हुआ है। पहले धीरे-धीरे रिफंड किया जा रहा था, लेकिन अब निवेशक ज्यादा राशि के लिए क्लेम कर सकते हैं। यदि आपने सहारा इंडिया कंपनी में लाखों की राशि निवेश की है, तो अब आपका पैसा जल्द वापस मिल सकता है। सहारा रिफंड की लेटेस्ट खबरों के अनुसार, निवेशक अब अधिक राशि के लिए दावा कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सहारा रिफंड से जुड़ी यह नई जानकारी क्या है। इसमें आपको अपने पैसे की वापसी की संभावना और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जिससे आप समझ सकेंगे कि 5 लाख रुपए तक का क्लेम कैसे कर सकते हैं।

सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से निवेशकों को उनकी रकम वापस की जा रही है। पहले यह सीमा 10 हजार रुपए तक थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दिया गया था। अब नवीनतम जानकारी के अनुसार, आप 5 लाख रुपए तक का दावा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अगर आप 5 लाख से अधिक की राशि के लिए दावा करना चाहते हैं, तो आपको कुछ समय इंतजार करना होगा, क्योंकि इसकी तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। निवेशकों द्वारा किए गए दावों पर सहारा इंडिया पोर्टल 45 दिनों के भीतर कार्यवाही शुरू करेगा।

कितने लोगों को पैसे वापस मिले

हाल ही में, बुधवार को गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बताया कि इस वर्ष 16 जुलाई तक लाखों निवेशकों को उनके पैसे वापस किए जा चुके हैं| सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के माध्यम से अब तक 4.2 लाख से भी अधिक लोगों को उनके पैसे मिल चुके हैं। इसके लिए कुल 362.91 करोड़ रुपए निवेशकों को वापस किए गए हैं|

कितने लोगों की कितनी राशि सहारा इंडिया में

जैसा कि आप जानते हैं, लाखों लोगों ने अपनी जमा पूंजी सहारा इंडिया कंपनी में निवेश की थी। लेकिन जब कंपनी संकट में आ गई, तो निवेशकों का पैसा भी फंस गया। जानकारी के मुताबिक, सहारा समूह में 9.88 करोड़ लोगों ने निवेश किया था, जिससे कुल 86,673 करोड़ रुपए लोगों के पैसे फंसे हुए हैं। जब लोगों का पैसा डूब गया, तो इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। सुप्रीम कोर्ट ने इसके बाद आदेश दिया कि निवेशकों के पैसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

जैसे ही सभी निवेशकों का सहारा में जमा पैसा डूब गया तो सभी लोग परेशान हो गए| क्योंकि वह अपनी मेहनत की कमाई को डूबता हुआ नहीं देख सकते थे| इस स्थिति में सभी निवेशकों ने सुप्रीम कोर्ट का सहारा लिया और अपना आवेदन प्रस्तुत किया। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को SEBI रिफंड खाते में से 5000 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने का आदेश दिया।

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल हेल्पलाइन नंबर जारी

आप बिना किसी शुल्क के अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं और अपना पैसा वापस प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको आवेदन फॉर्म जमा करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप पोर्टल के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करके मदद प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित नंबर पर संपर्क करें:

0522 6973100

0522 3108400

0522 6931000

08069208210

 

यह भी पढ़े

दो बच्चियों का अपहरण करने वाले महिला समेत तीन धराए

सीवान में दिनदहाड़े सीएसपी केंद्र से एक लाख की लूट का चौबीस घंटा हुए व्‍यतीत, नहीं मिला सुराग

बिहार में   मालखाने से शराब चोरी करते  पकड़े गये पुलिसकर्मी, भेजे गये  जेल

मुजफ्फरपुर में डीजे बंद करने पर हंगामा, आक्रोशित स्वयंसेवकों ने शिविर कराया बंद

चरित्र प्रमाण पत्र के आवेदन पर लालगंज थानाध्यक्ष पर की गई कार्रवाई  

लूटपाट और गोलीबारी मामले में आरोपी गिरफ्तार

बलिया वसूली कांड में फरार थानेदार गोरखपुर से अरेस्ट, अब तक 18 पुलिसवालों की गिरफ्तारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!