Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष,क्यों? - श्रीनारद मीडिया

बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष,क्यों?

बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह ने साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने की घोषणा और बजरंग पुनिया के पद्मश्री लौटाने के फैसले पर शनिवार को टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जो लोग राजनीति में आना चाहते हैं वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं। जो एथलीट हैं उन्हें अभी से तैयारी शुरू कर दी है। यौन उत्पीड़न के आरोपी डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह से अपनी नजदीकियों पर संजय सिंह ने कहा, ”सांसद जी (बृजभूषण शरण सिंह) से नजदीकी रखना क्या गुनाह है? मैं हमेशा पदों पर रहा हूं, पहले वाराणसी के कुश्ती संघ का प्रमुख था। इसका सांसद जी से कोई लेना-देना नहीं है।”

बता दें साक्षी मलिक द्वारा कुश्ती छोड़ने की घोषणा के बाद एक बड़ा राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। बृजभूषण के करीबी सहयोगी संजय सिंह को कुश्ती महासंघ का प्रमुख चुने जाने के बाद देश के शीर्ष पहलवानों ने विरोध जताया है। बता दें बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गा था और पहलवानों के विरोध के बाद लंबे समय तक भाजपा सांसद रहे बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। संजय सिंह के इस पद पर चुने जाने के बाद बृजभूषण ने कहा कि फेडरेशन पर उनका दबदबा पहले की तरह जारी रहेगा।

पहलवानों ने लिया पद्मश्री लौटाने का फैसला
बजरंग पुनिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह संजय सिंह के चुनाव के विरोध में पद्मश्री में वापसी करेंगे। शनिवार को डेफलंपिक्स के स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र सिंह यादव ने घोषणा की कि वह भी अपना पद्मश्री सरकार को लौटा देंगे। वीरेंद्र सिंह यादव, जिन्हें गूंगा पहलवान के नाम से भी जाना जाता है, को 2021 में प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार मिला था। वीरेंद्र ने एक्स पर लिखा, “मैं अपनी बहन और देश की बेटी के लिए पद्मश्री भी लौटा दूंगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मुझे आपकी बेटी और मेरी बहन साक्षी मलिक पर गर्व है।”

कांग्रेस का पहलवानों को समर्थन
कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर प्रदर्शनकारी पहलवानों का समर्थन किया और इस मुद्दे पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया। खेल मंत्रालय ने कहा कि पद्मश्री लौटाने का फैसला बजरंग पुनिया का था लेकिन उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए मनाया जाएगा। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, “डब्ल्यूएफआई चुनाव निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से हुए।” वहीं बृजभूषण ने शनिवार को कहा कि कुछ मुद्दों के कारण पिछले 11 महीनों से देश में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताएं रुकी हुई थीं। पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख ने कहा, “अगर ये टूर्नामेंट 31 दिसंबर से पहले आयोजित नहीं किए गए तो पहलवानों का एक साल बर्बाद हो जाएगा।”

भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव के बाद बृजभूषण के करीबी संजय सिंह नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अनीता श्योराण को मुकाबले में कड़ी टक्कर देते हुए शिकस्त दी है। वहीं देवेंद्र कादियान संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं।संजय सिंह ने अपने पैनल के साथ अधिकतर पदों पर विजय प्राप्त की। संजय सिंह की जीत के साथ ही बृजभूषण शरण सिंह ने कुश्ती संघ पर अपरोक्ष रूप से नियंत्रण हासिल कर लिया है।

कौन हैं संजय सिंह

संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह के भरोसेमंद और यूपी कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने 40 वोट पाकर अपनी प्रतिद्वंद्वी अनिता श्योराण को हराया। आरएसएस से जुड़े रहे संजय सिंह वाराणसी के रहने वाले हैं और बृजभूषण से उनकी नजदीकियों का हर किसी को पता है। माना जा रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह जिस तरह कुश्ती में अपना दखल रखते हैं तो संजय सिंह उनसे नीति निर्माण में सलाह ले सकते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!