Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सारण की बेटी पलक सपनों को साकार करेगी    - श्रीनारद मीडिया

सारण की बेटी पलक सपनों को साकार करेगी   

सारण की बेटी पलक सपनों को साकार करेगी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

सपनो को साकार करेगी बेटी पलक यह बातें राष्ट्रीय एथलीट विकास सिंह द्वारा एकमा प्रखंड के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धानाडीह गाँव मे दिलीप सिंह के लड़की पलक कुमारी को सम्मानित करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से आगे चल रही है तथा लड़कियों के चलते आज माता-पिता का सर समाज में ऊंचा हो रहा है।

बताते चलें कि पलक कुमारी अपने स्कूल में अच्छे अंक से परीक्षा पास हुई है। इसके बाद से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय एथलिट विकास सिंह द्वारा 5000 की नगद राशि के साथ विशिष्ट पुरस्कार देकर पलक कुमारी को सम्मानित किया गया।मौके पर धनु दुबे, रंजित ओझा, छुरी सिंह सुबोध सिंह ,मिठू,शनिकांत चौबे, साथ मां भारती के डायरेक्टर उमाशंकर चौबे सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

 

मेधा के क्षेत्र में पहले से भी जाना जाता रहा है धानाडीह गांव:

खेसारी लाल यादव का पैतृक गांव में खुशी की लहर:

श्रीनारद मीडिया,  एकमा (छपरा)


बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में तीसरा स्थान लाने पर सारण जिले की धानाडीह गांव निवासी व उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हुस्सेपुर की छात्रा पलक कुमारी का नाम चर्चा में आ गया। हालांकि सारण जिले के एकमा प्रखंड के रसूलपुर पंचायत का धानाडीह गांव पहले से भी मेधा के क्षेत्र में जाना जाता रहा है।

रसूलपुर निवासी समाजसेवी व जेपी सेनानी सर्वोदयी श्रीकृष्ण कुमार व अधिवक्ता शशिभूषण त्रिपाठी के अनुसार धानाडीह गांव के धनंजय कुमार सिंह न्यायिक सेवा में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। तो वहीं कला- संस्कृति के क्षेत्र में परचम लहराने वाले भोजपुरी के सिने अभिनेता शत्रुघन यादव उर्फ खेसारी लाल यादव भी इसी गांव के निवासी हैं। भोजपुरी के चर्चित गीतकार कृष्णा बेदर्दी व पवन पांडेय भी इसी गांव के रहने वाले हैं।

जबकि इसी गांव के रामचीज सिंह रिजर्व बैंक में अपनी सेवा दे चुके हैं। वहीं उनके पुत्र चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ अरविंद कुमार सिंह अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं। वहीं न्यायाधीश धनन्जय कुमार सिंह के पिता लालबाबु सिंह धानाड़ीह- लाकठ छपरा पंचायत के मुखिया रहे हैं। इसी प्रकार यह गांव न्यायपालिका, शिक्षा, चिकित्सा, भोजपुरी सिनेमा, मीडिया, खेलकूद, समाजसेवा, राजनीति आदि अन्य विधाओं में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।

 

यह भी पढ़े

 

पुलिस की गिरफ्त में आया 5 लाख का इनामी नक्सली, छापेमारी में मिली सफलता

केलिफोर्निया यूनिवर्सिटी ने दी राष्ट्रीय पुलिस मॉनिटर के ब्यूरो चीफ को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

अरवल और पटना में पुलिस को मिली सफलता, थ्रीनट और देशी कट्टा के साथ 3 युवकों को किया गिरफ्तार

मैट्रिक  परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चाें ने अपनी प्रतिभा का लहराया परचम  

केजरीवाल की गिरफ्तारी और लोकसभा चुनाव

धनबाद : पुलिस की सक्रियता से 70 मवेशियों से लदा कंटेनर जब्त, चालक, खलासी समेत तस्कर गिरफ्तार

क्या सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करना युवा ऊर्जा की बर्बादी है?

क्या मीडिया पर शिकंजा कसना अनुचित है?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!