Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सारण के जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी तो उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह बनी - श्रीनारद मीडिया

सारण के जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी तो उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह बनी

सारण के जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी तो उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह बनी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

# जिलाधिकारी ने समाहरणालय सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

छपरा में सोमवार को जिला परिषद की अध्यक्ष जयमित्रा देवी एवं उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई।

बताते चलें कि जिले के जिला परिषद के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत)-सह-जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। साथ ही सभी नव निर्वाचित सदस्यों को नशामुक्ति की शपथ भी जिलाधिकारी द्वारा दिलाई गई।

जिलाधिकारी द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी गई। मतदान हेतु स्वयं जिलाधिकारी द्वारा व्हाइट बोर्ड पर सही वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी सभी सदस्यों को दी गयी। अध्यक्ष पद के लिए उषा देवी एवं जयमित्रा देवी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। जाॅचोपरांत दोनों ही नामांकन सही पाया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हुुई। जिसमें उषा देवी को 14 मत एवं जयमित्रा देवी को 33 मत प्राप्त हुए। कुल वैध मतों की संख्या 47 थी। इस प्रकार जयमित्रा देवी को अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पं) सारण के द्वारा दिलाई गई।

उपाध्यक्ष पद हेतु भी दो नामांकन अनिता नवीन एवं प्रियंका सिंह के दाखिल किये गये। जो जाॅचोपरांत सही पाए गए। मतदान एवं मतगणना के पश्चात अनिता नवीन को 15 मत एवं प्रियंका सिंह को 32 मत प्राप्त हुए। कुल वैध मतों की संख्या 47 थी। इस प्रकार को उपाध्यक्ष पद के लिए प्रियंका सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। तत्पश्चात प्रियंका सिंह को उपाध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। जीत के बाद समर्थको ने जश्न मनाया वही अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने इसे जमात की जीत बताया।

 

यह भी पढ़े

भगवानपुर हाट में 15 से 18 आयु के 270 किशोरों को प्रथम दिन लगाई गई कोरोना का टीका

गोप के गाये डा जौहर के मोरे मितवा गीत को सांसद सिग्रीवाल करेंगे आज लोकार्पण

बीमारी छिपाकर की गई शादी एक धोखा है और ऐसा विवाह अवैध व अमान्य : दिल्ली हाईकोर्ट

जीतनराम मांझी समेत पूरे परिवार को हुआ कोरोना, दो PA और सुरक्षा गार्ड भी पॉजिटिव

दलित महिलाओं के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी सावित्री बाई फुले ने.

मुझे नहीं पता पुलिस ने किस मामले में पकड़ा है-अयूब खान.

उत्तर प्रदेश में झांसी रेलवे स्टेशन को वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाएगा,क्यों?

सुरक्षा परिषद में सुधार की क्या आवश्यकता है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!