Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयार होगा सात हजार किलो का प्रसाद 'राम हलवा' - श्रीनारद मीडिया

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयार होगा सात हजार किलो का प्रसाद ‘राम हलवा’

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयार होगा सात हजार किलो का प्रसाद ‘राम हलवा’

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

अयोध्या में चल रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं। विष्णु मनोहर समारोह के लिए सात हजार किलोग्राम ‘राम हलवा’ तैयार करेंगे। जिसे प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा।

विष्णु मनोहर ने राम मंदिर परिसर में होने वाले इस आयोजन के लिए 12 हजार लीटर की क्षमता वाली एक विशेष कढ़ाई बनवाई है, जिसमें वह रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन राम हलवा तैयार करेंगे। विष्णु मनोहर ने बताया कि इस आयोजन के जरिए राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम एक विश्व रिकार्ड भी बनेगा।विष्णु मनोहर ने कहा कि हलवा के लिए बनवाई गई विशेष कढ़ाई का वजन 1300 से 1400 किलोग्राम है।

सात हजार किलोग्राम राम हलवा होगा तैयार

यह स्टील से बना है और इसका केंद्रीय भाग लोहे से बना है ताकि जब हलवा बनाया जाए तो वह आग की आंच से जले नहीं। इस कढ़ाई का आकार 10 फीट गुणा 10 फीट है और इसकी क्षमता 12,000 लीटर है। उन्होंने कहा कि इस कढ़ाई में सात हजार किलोग्राम राम हलवा बनाया जा सकता है।

कढ़ाई को उठाने के लिए क्रेन की होगी जरूरत

कढ़ाई को उठाने के लिए क्रेन की जरूरत होगी। 10 से 12 किलोग्राम वजन वाले कलछी से इसे पकाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि हलवा 900 किलो रवा, 1000 किलो घी, 1000 किलो चीनी, 2000 लीटर दूध, 2500 लीटर पानी, 300 किलो सूखे मेवे और 75 किलो इलायची पाउडर का उपयोग करके तैयार किया जाएगा।

यह प्रसाद करीब डेढ़ लाख लोगों में बांटा जाएगा

राम लला को भोग लगाने के बाद यह प्रसाद करीब डेढ़ लाख लोगों में बांटा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हमने इस पहल को कार सेवा से पाक सेवा का नाम दिया है। इससे हमारी भावनाएं जुड़ी हैं। आंदोलन के दौरान की अयोध्या और आज की अयोध्या में बहुत अंतर है। आज अयोध्या में बहुत ज्यादा उत्साह है। विष्णु मनोहर राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अयोध्या में कारसेवा की है।

भगवान राम की ससुराल जनकपुर से अनेक उपहार अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। अब पांच सदी के सबसे बड़े आध्यात्मिक समारोह में जनकलली की जन्मभूमि से भी उपहार अयोध्या आएंगे।

बिहार के सीतामढ़ी जिले में उपहार भेजने की तैयारी आरंभ हो गई है। सीतामढ़ी से फल, वस्त्र, मिष्ठान आदि से सज्जित 21 सौ टोकरियों में उपहार अयोध्या पहुंचेंगे। दो ट्रकों से उपहार भेजे जाएंगे। इसके साथ करीब 101 चार पहिया वाहनों से भी लोग अयोध्या आएंगे। 13 जनवरी को सीतामढ़ी से दोनों ट्रक रवाना होंगे, जो 14 जनवरी को यहां पहुंचेंगे।

यह जानकारी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को इस संबंध में सीतामढ़ी में बैठक भी हुई, जिसमें मां जानकी जन्मस्थली पुनौराधाम के महंत कौशल किशोर दास के साथ-साथ अन्य साधु-संत एकत्र हुए थे और सभी ने एक मत से उपहार भेजने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से विवाह की रस्म के समय जामाता को उपहार भेंट किया जाता है, उसी प्रकार प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उपहार भेजे जाएंगे।

प्रतिदिन 10 हजार भक्तों में बंटेगा प्रसाद

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर के देवरहा बाबा आश्रम की ओर से अयोध्या के कारसेवकपुरम पहुंचने वाले 10,000 भक्तों को प्रतिदिन देसी घी का हलवा और पांच लड्डू प्रसाद स्वरूप वितरित किए जाएंगे। अयोध्या में कारसेवकपुरम में 45 एकड़ में बसी टेंट सिटी में देश के अलग-अलग प्रांतों से आरएसएस व विहिप के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटेंगे।

देवरहा बाबा आश्रम के नारायण दास बताते हैं कि इन कार्यकर्ताओं-भक्तों के लिए 27 जनवरी से प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। यह क्रम 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान 551 मन प्रसाद बांटा जाएगा। बाबा आश्रम की ओर से देशभर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर प्रसाद पहुंचाने की वृहद योजना है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!