Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बड़हरिया मुखिया संघ का शांति देवी बनी अध्यक्ष तो राजकली देवी बनी महासचिव - श्रीनारद मीडिया

बड़हरिया मुखिया संघ का शांति देवी बनी अध्यक्ष तो राजकली देवी बनी महासचिव

बड़हरिया मुखिया संघ का शांति देवी बनी अध्यक्ष तो राजकली देवी बनी महासचिव

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

* एकजुटता के साथ अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड की बहादुरपुर पंचायत के आलमपुर गांव में मुखियों की संगठनात्मक बैठक मुखिया राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुखिया संघ के चुनाव को लेकर मूखिया संघ के पूर्व अच्छे लाल सिंह और पूर्व अध्यक्ष संतोष यादव की उपस्थिति में प्रखंड के मुखियों की बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी,प्रवक्ता आदि पदों पर विचार-विमर्श हुआ।

 

इसके बाद बहादुरपुर पंचायत की मुखिया और पूर्व उपप्रमुख जीवनारायण यादव की पत्नी शांति देवी को सर्वसम्मति मुखिया संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं माधोपुर के मुखिया सबील अहमद और सुंदरपुर के मुखिया चंद्रमा राम को उपाध्यक्ष बनाया गया तो कोइरीगावां पंचायत की मुखिया राजकली देवी और लकड़ी दरगाह के मुखिया संचय साह को महासचिव चुना गया। जबकि नवलपुर की मुखिया शबाना परवीन और सदरपुर के मुखिया सचिव रवि शंकर यादव को सचिव चुना गया।

 

वहीं तेतहली के सामाजिक कार्यकर्ता और मुखिया सरस्वती देवी को मीडिया प्रभारी चुना गया । हरदोबारा पंचायत के फसीहुज्जमा को प्रवक्ता बनाया गया। वहीं राछोपाली पंचायत के मुखिया राजीव कुमार सिंह कोषाध्यक्ष बनाये।

मुखिया संघ के अध्यक्ष शांति देवी के प्रतिनिधि जीवनारायण यादव ने सभी मुखियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम अपने अधिकारों की लड़ाई एकजुटता लड़ेंगे। इसलिए सभी मुखियों को आपसी एकजुटता जरुरी है। इस अवसर पर मुखिया कमलेश्वर कुमार सिंह, राम इकबाल साह,मिथुन राम, हारुन रशीद भुट्टो,मुखिया प्रतिनिधि अश्विनी कुमार, मुन्ना यादव, राजू साह,बबुआ जी सिंह,संजय कुशवाहा, राजीव यादव, इम्तेयाज अहमद, जुल्फिकार अहमद भूट्टू, संजय कुमार,डॉ नौशाद अहमद, हरजीत मांझी सहित सभी मुखिया मौजूद थे।

इस मौके पर अशोक यादव,शंभू सिंह,मो मुन्ना, राजेंद्र यादव,अनिल सिंह,सुनील कुमार, भरत प्रसाद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

बीमारी छिपाकर की गई शादी एक धोखा है और ऐसा विवाह अवैध व अमान्य : दिल्ली हाईकोर्ट

जीतनराम मांझी समेत पूरे परिवार को हुआ कोरोना, दो PA और सुरक्षा गार्ड भी पॉजिटिव

दलित महिलाओं के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी सावित्री बाई फुले ने.

मुझे नहीं पता पुलिस ने किस मामले में पकड़ा है-अयूब खान.

उत्तर प्रदेश में झांसी रेलवे स्टेशन को वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाएगा,क्यों?

सुरक्षा परिषद में सुधार की क्या आवश्यकता है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!