नगई में श्री शतचंडी महायज्ञ कलश यात्रा के साथ हुआ प्रारंभ

नगई में श्री शतचंडी महायज्ञ कलश यात्रा के साथ हुआ प्रारंभ

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ सिसवन‚ सीवान (बिहार)

सीवान जिले के सिसवन   प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़ पंचायत के नगई गांव के मां काली मंदिर में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। इस दौरान देवी-देवताओं की जय-जयकार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा काली मंदिर यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर मठिया होते हुए ऐतिहासिक बाबा महेन्द्रानाथ मंदिर स्थित कमलदाह सरोवर पहूंचा । जहां पर यज्ञ कार्यक्रम में वाराणसी से आए आचार्य सुधीर मिश्रा सहित कई महापंडितों व विद्वानों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराकर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल उठाया गया।

कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचा जहां परिक्रमा के पश्चात कलश स्थापित किया गया। यज्ञ को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। कलश यात्रा व मंडप प्रवेश के साथ ही सात दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हो गया।

शोभायात्रा के साथ कलश यात्रा को सफल बनाने में यज्ञ समिति के लोगों ने जगह-जगह पर कमेटी के लोगों को लगाया था। बताते चलें कि आज जल यात्रा व मंडप प्रवेश के साथ है महायज्ञ प्रारंभ हुआ। वहीं शाम को अयोध्या से आए प्रसिद्ध कथावाचक निर्भयानंद महाराज के द्वारा संगीतमय कथा वाचक व मां भगवती का लीला प्रस्तुत की जाएगी।

यह भी पढ़े

जीनत अमान का खुलासा, रचनात्मक ऊर्जा के स्रोत’ थे देव आनंद… उनकी वजह से बनीं इतनी बड़ी स्टार

शंघाई सहयोग संगठन:भारत के लिये SCO का क्या महत्त्व है?

शंघाई सहयोग संगठन:भारत के लिये SCO का क्या महत्त्व है?

बंधुत्व की अवधारणा क्या है, इसके मार्ग में क्या चुनौतियां है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!