Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सिधवलिया की खबरें :   गंडक में मां को बचाने गए बेटा डूबकर हुआ लापता - श्रीनारद मीडिया

सिधवलिया की खबरें :   गंडक में मां को बचाने गए बेटा डूबकर हुआ लापता

सिधवलिया की खबरें :   गंडक में मां को बचाने गए बेटा डूबकर हुआ लापता

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया,  गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिले के  डुमरियाघाट स्थित नारायणी रिवर फ्रंट पर शनिवार की सुबह नदी में स्नान कर रही मां को बचाने गया बेटा डूबकर लापता हो गया। लापता युवक समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द गांव के बीरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र शुभम कुमार 27 वर्ष हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा प्रखंड में तकनीकी सहायक के पद पर पदस्थापित शुभम कुमार अपनी मां रंजना कुमारी को स्नान कराने के लिए डुमरियाघाट स्थित नारायणी नदी के किनारे पहुंचे थे। नहाने के दौरान अनियंत्रित होकर मां डूबने लगी। सहायता के लिए उसने बेटे को आवाज दी।

मां की आवाज पर शुभम कुमार बचाने के लिए नदी में उतर गए। मां को बचाने में वे कामयाब रहे। लेकिन खुद नदी की धारा में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर पुलिस रिवर फ्रंट पर पहुंची। इस बीच शुभम के स्कार्पियो चालक ने घटना की सूचना शुभम कुमार के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन समस्तीपुर से डुमरियाघाट के लिए चल पड़े हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई।

एनडीआरएफ की टीम गंडक नदी में लापता तकनीकी सहायक को बरामद करने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शुभम के पिता बिरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि उनका बेटा अविवाहित है। पूर्वी चंपारण के कोटवा प्रखंड में उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही कोटवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावे सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार भी पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक लापता तकनीकी सहायक को बरामद नहीं किया जा सका है।

 

अंतिम दिन 32 गांवों में गन्ना किसानों को किया गया जागरूक
श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया,  गोपालगंज (बिहार):

 

राज्य सरकार के निर्देश पर भारत सुगर मिल सिधवलिया की ओर से चलाए जा रहे गन्ना जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को अंतिम दिन रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण जिले के 32 गांवों के किसानों को गन्ने की खेती के प्रति जागरूक किया गया। रैली का नेतृत्व कर रहे चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष शशि केडिया ने भी गांवों में किसानों से अधिक से अधिक भूभाग में गन्ने की खेती करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गन्ना एक नकदी फसल है। जो किसानों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है।

 

उन्होंने नई प्रभेद वाली गन्ने की खेती करने के गुर भी किसानों को सिखाए गए। जलजमाव वाले खेतों में जल सहन करने वाली प्रजाति के बारे में जानकारी दी गई। जबकि ऊंची भू-भाग में अधिक उपज वाली गन्ने की फसल लगाने के बारे में बताया गया। रैली को रामपुर, खजुरिया, सरोतर, धनगड़हां, सागर चुरामन, चांद परसा, मठिया चौक, कल्याणपुर, राजपुर, गोवंदी, चांद चौक, पिपरा बाजार, सिसवा पटना, जमुनिया, इखरा, भरतपुर, बेलवनिया, शिवधरा सहित अन्य गांवों में घुमाया गया। मौके पर गन्ना विभाग के कार्यपालक उपाध्यक्ष आरके सिंह, गन्ना प्रबंधक संतोष कुमार सिंह, टेक्निकल मैनेजर ओमप्रकाश सिंह, प्रोडक्शन मैनेजर राकेश गोसाई, क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर अभय मिश्रा, कार्यपालक उपाध्यक्ष दीपक राजगढ़िया, एजीएम आशीष खन्ना, चीफ इंजीनियर जयप्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे।

 

स्कूल में हेडमास्टर को मारपीट कर रजिस्टर फाड़ी

श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया,  गोपालगंज (बिहार):

महम्मदपुर थाने के अपग्रेड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमरिया पूरब टोला में शनिवार को सहायक शिक्षक मनोज कुमार राम के साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान बच्चों की उपस्थिति पंजी फाड़ दी गई। घटना के संबंध में सहायक शिक्षक ने महम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है l आवेदन के माध्यम से शिक्षक मनोज राम ने कहा है कि सुबह करीब 10:15 बजे छठी कक्षा की छात्रों को पढ़ा रहे थे। इसी बीच कमरे में जितेंद्र यादव प्रवेश किए। जाति सूचक शब्द से हेडमास्टर के साथ गाली- गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। घटना को लेकर स्कूल के शिक्षकों में दहशत व्याप्त हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

मारपीट मामले में आरोपित गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया,  गोपालगंज (बिहार):

सिधवलिया पुलिस ने शेर गांव में छापेमारी कर मारपीट के एक मामले में आरोपित मनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेजा गया है।
—————————————

शराब पीने के आरोप में युवक गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया,  गोपालगंज (बिहार):

महम्मदपुर पुलिस ने हरपुर टेंगराही गांव में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार अनिल कुमार पंडित को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेजा गया है।
—————————————-

वाहन चेकिंग के दौरान 141 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया,  गोपालगंज (बिहार):

महम्मदपुर पुलिस ने डुमरिया घाट महासेतु के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 141 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया है। अंग्रेजी शराब कार से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मारुति सुजुकी कार भी जब्त कर लिया है। इस सिलसिले में कार चालक व छपरा निवासी रवि कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
—————————————-

शराब पीने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया,  गोपालगंज (बिहार):

सिधवलिया पुलिस ने शराब पीने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में डुमरिया हुसैनी के राजू कुमार, दिलीप महतो, रामजी कुमार, राजू महतो तथा राकेश महतो शामिल हैं। जिन्हें न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेजा गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!