Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सिधवलिया की खबरें :  अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत - श्रीनारद मीडिया

सिधवलिया की खबरें :  अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

सिधवलिया की खबरें :  अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाने के बरहिमा मोड़ के समीप एनएच 27 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में महम्मदपुर थाने के बंजरिया गांव के 18 वर्षीय प्रिंस मिश्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि शत्रुघन मिश्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों युवक महम्मदपुर चौक पर किसी को बाइक से छोड़कर घर वापस लौट रहे थे।

जैसे ही बरहिमा मोड़ के समीप पहुंचे। अनियंत्रित वाहन ने दोनों को रौंद डाला। घटना की सूचना मिलते ही सिधवलिया पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शव को अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया है। उधर घटना के बाद मृत युवक की मां दुर्गावती देवी, बहन विभा कुमारी, भाई अमरेश मिश्रा, कमलेश मिश्रा, कुश मिश्रा, लव मिश्रा सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रिंस मिश्रा इंटरमीडिएट का छात्र था। प्रिंस की बहन विभा की शादी नवंबर महीने में होने वाली थी। अचानक हुई हादसे से पूरा परिवार गमगीन है। घटना से आहत बंजरिया गांव के कई घरों में बुधवार को चूल्हा नहीं जल सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत युवक के परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद थाने में दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

 

सिधवलिया में महिला को मारपीट कर किया घायल

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिले के  सिधवलिया थाने के बुचेयां गांव में कुछ लोगों ने अनीता देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। जख्मी महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिषेक कुमार उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

पानापुर की खबरें :  ओवरलोडेड बालू लदे चार ट्रक जब्त  

पिता ने नशेड़ी पुत्र को  भेजवाया जेल, थानेदार ने किया पिटाई हॉस्पिटल में हुई मौत 

मशरक की खबरें :   अलग अलग गांवों में  हुए जमीनी विवाद में  सात घायल

भगवानपुर हाट की खबरें :  स्वतंत्रता दिवस के पंद्रह दिन बाद भी  घरों पर से नहीं उतरा राष्‍ट्रीय ध्‍वज,  लहरा रहा है तिरंगा

Leave a Reply

error: Content is protected !!