सिसवन की खबरे : विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार मनाया गया

 

सिसवन की खबरे : विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार मनाया गया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार)

 

हसनपुरा नगर पंचायत के अलावे प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार मनाया गया। इसके पहले बीईओ डॉ. राजकुमारी द्वारा सभी विद्यालयों को निर्देशित कर सड़क सुरक्षा अधिनियम से संबंधित जानकारी देने को कहा था। जिसका पालन करते हुए फोकल शिक्षकों ने यातायात से संबंधित बच्चों को जानकारी देते हुए मॉक ड्रिल भी करवाया। वहीं यातायात के बारे में सड़क को कैसे पार करना, सड़क पर कैसे चलना, रेलवे क्रॉसिंग के बारे में बताया। साथ ही बच्चों ने जेब्रा क्रॉसिंग, ग्रीन, रेड, येलो सिग्नल के बारे में जानकारी ली।

 

पांच जमीनी विवाद का हुआ निपटारा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार)

 

सिसवन थाना परिसर में शनिवार को जमीन से जुड़े पाँच मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी द्वारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए मामलों का निपटारा किया गया।

वीडियो कांफ्रेंसिंग से विकास कार्यों की समीक्षा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार)


हसनपुरा नगर पंचायत के विकास राशि को लेकर अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनकारी ली।आप को बताते चले कि नगर पंचायत के विकास को लेकर सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।उन योजनाओं को सही तरीके से धरातल पर उतारा जा सके इस को लेकर लगतार प्रयास किया जा रहा है।ताकि नगर पंचायत का भरपूर विकास हो सके।

जनता दरबार में  जमीनी विवाद का निपटारा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार)
रघुनाथपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों के जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया था जहां पर आपसी सहमति बनाते हुए लोगों के जमीनी विवाद का निपटारा किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!