सीवान:बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक डीलर को मारी गोली.पिस्टल लहराते भागे रहे अपराधियों का वीडियो हुआ वायरल

सीवान:बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक डीलर को मारी गोली.पिस्टल लहराते भागे रहे अपराधियों का वीडियो हुआ वायरल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

बिहार के सीवान जिले से एक बड़ी खबर आ रही हैं.जिले के जामो थानाक्षेत्र के सुरतापुर गाँव मे दिन दहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक डीलर को गोली मारने की घटना सामने आई है। घायल डीलर का नाम जनार्दन सिंह बताया जा रहा है। फिलहाल घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस हादसे के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। बताया गया कि तीन के संख्या में आये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद वह भागने में कामयाब हो गए। गोली मारने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। डीलर जनार्दन सिंह भाजपा के नेता भी बताए जा रहें हैं।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी बदमाश गोली मारने के बाद बाइक पर सवार होकर पिस्टल लहराते कैसे भागने में कामयाब हुए। वहीं एक व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी लिए अपराधियों के पीछे भागता हुआ दिख रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!