Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सीवान :  रघुनाथपुर नवादा की बेटी मिनी पटेल ने जीता स्वर्ण पदक - श्रीनारद मीडिया

सीवान :  रघुनाथपुर नवादा की बेटी मिनी पटेल ने जीता स्वर्ण पदक

सीवान :  रघुनाथपुर नवादा की बेटी मिनी पटेल ने जीता स्वर्ण पदक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मिडिया,प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर के नवादा गांव निवासी मिनी पटेल ने लखीसराय में आयोजित राज्यस्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता 2024 में स्वर्ण पदक जीतकर रघुनाथपुर सहित जिले का मान बढ़ाया है।
मालुम हो की मिनी विगत 6 वर्षो से अपने कठिन परिश्रम से अभी तक सैकड़ों पदक सिवान जिला और अपने राज्य के लिए जीत चुकी हैं, ।

2019 में राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता कैमूर में हुआ था जिसमें एक स्वर्ण पदक प्राप्त की थी उसी साल राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता हरियाणा के रोहतक में एम.डी.यू. में आयोजित हुआ था।  जिसमें दो पदक एक स्वर्ण और एक रजत पदक,2021 में राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता मुंगेर में दो पदक एक स्वर्ण और एक रजत पदक उसी वर्ष महाराष्ट्र में राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में दो पदक एक स्वर्ण एक कांस्य पदक,2022 में राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता लखीसराय में दो स्वर्ण पदक फिर उसी साल हरियाणा के सोनीपत में राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक,2023 में राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता पटना में आयोजित हुआ था।  जिसमें दो स्वर्ण पदक तथा उसी साल राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता मध्यप्रदेश में आयोजित हुआ था जिसमें दो स्वर्ण पदक था उसी साल हरियाणा के सोनीपत में ओपन नेशनल चैंपियनशिप आयोजित हुआ था उसमें भी बिहार टीम के तरफ से हिस्सा ली थी।

हर साल की तरह इस साल भी 2024 में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता लखीसराय में था जिसमें दो स्वर्ण पदक सिवान जिले के तरफ से जीती ।महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय हरियाणा के रोहतक में ग्रेपलिंग प्रतियोगिता आयोजित हुआ था जिसमें दो पदक एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक बिहार टीम के लिए जीती थी। विगत 2019 से 2024 तक स्वर्ण पदक 20 और 8 रजत पदक, 6 कांस्य पदक जीत कर अपने जिले और अपने राज्य का नाम रौशन कर चुकी है।

एक साधारण किसान परिवार की बेटी मिनी पटेल के पिता एक किसान है। पिता का कहना है की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद भी खेल के क्षेत्र में अपनी बेटी को उड़ान दी जिसका नतीजा ये हुआ कि आज रघुनाथपुर नवादा गांव की बेटी सिवान जिले और बिहार प्रदेश की गौरव बन चुकी है। राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कोच मनीष तिवारी का कहना है की खिलाड़ी मिनी की लगन और मेहनत एक दिन जरूर रंग लाएगी और अंतर्राष्ट्रीय खेलो में भारत देश के लिए पदक जीतेगी।

यह भी पढ़े

सीवान में छात्र ने एक अंडा अधिक खा लिया तो हेडमास्‍टर ने पीट पीटकर कर दिया बेहोश

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उद्देश्य है सभी के लिए पौष्टिक आहार

मरम्मत के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिये क्या पहल की गई है?

सपिंड विवाह क्या है और इसे लेकर क्यों विवाद है?

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!