सीवान के छह लोग अमेरिका में मना रहे आस्था का महापर्व

सीवान के छह लोग अमेरिका में मना रहे आस्था का महापर्व

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान में बिहार में मनाई जा रही लोक आस्था का महापर्व की धूम सात समुंदर पार अमेरिका में भी इस बार देखी जा रही है। सीवान के बाजिदही के रहने वाले एक परिवार अमेरिका के शिकागो में छठ की छटा में पूरी तरह से सराबोर हो गया है। सीवान के रहने वाली प्रियंका सिंह तथा राघवेंद्र सिंह सहित तमाम लोग अमेरिका में छठ की छटा बिखेर रहे हैं। जिन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से अलग-अलग देशों में रह रहे बिहार के लोगों को महानपर्व को श्रद्धा पूर्वक मनाने की गुहार की है।

दरअसल सीवान की रहने वाली प्रियंका सिंह बताती हैं कि यहां शिकागो में बिहार समेत यूपी और झारखंड के लोगों छुट्टी नहीं मिलने की वजह से अपने वतन नहीं लौट सके हैं। उनका कहना है कि लोक आस्था का महापर्व छठ को कैसे भुलाया जा सकता है। इसी आस्था को बरकरार रखने के लिए उनके द्वारा अमेरिका में सिरसोपता बनाकर छठ व्रत किया जा रहा है।

पति राघवेंद्र सिंह के साथ छठ व्रती प्रियंका सिंह।
पति राघवेंद्र सिंह के साथ छठ व्रती प्रियंका सिंह।

यहां उनके द्वारा अपने कमरे में छठ मां का सिरसोपता बना कर छठ व्रत की शुरुआत की गई। उनका कहना है कि इस पर्व को देख कर बिहारियों के साथ-साथ अमेरिका के रहने वाले भी कई ऐसे परिवार के लोग है जो उनके साथ महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं। छठ व्रतियों के बिहारी अंदाज में परंपरागत गीतों का मधुर स्वर से अमेरिकी नागरिकों में भी इस पर्व के प्रति आस्था देखी जा रही है। आप तस्वीर में साफ तरह से देख सकते हैं बिहार के कई ऐसे परिवार है जो वहां छठ मनाने में जुटे हुए है। वहां में महापर्व छठ पूजा का प्रारंभ नहाय खाय के साथ शुरू किया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!