*वाराणसी में सपा की जन आक्रोश यात्रा शुरू, कहा- बूथों तक जाकर जनता करेंगे जागरूक*

*वाराणसी में सपा की जन आक्रोश यात्रा शुरू, कहा- बूथों तक जाकर जनता करेंगे जागरूक*

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

*श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी*

*वाराणसी* / विधानसभा चुनाव से पूर्व बूथों तक पहुंचने के साथ प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की। वाराणसी के वाराणसी के सिगरा स्थित भारत माता मंदिर से सपा ने इस यात्रा को शुरू किया। सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि यह यात्रा वाराणसी के विधानसभा के सभी वार्डों में जाएगी। भाजपा सरकार में बेतहाशा महंगाई और भ्रष्टाचार के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। वहीं सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में आम जनता को बताया जाएगा। बताया कि चुनाव से पूर्व हर बूथ पर पहुंचने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, बुनकर मजदूर, व्यापारी और नौजवान परेशान हैं। अब जनता खुद को ठगा महसूस करने लगी है। प्रदेश व देश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। महिलाओं का सम्मान नहीं हो रहा है। कहा, सरकार की इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर पदयात्रा के जरिये लोगों को जागरूक किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सपा की ही सरकार बनने जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!