Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
SRH vs MI IPL 2023 LIVE: हैदराबाद और मुंबई की टक्कर, छह हजारी बनने के करीब रोहित शर्मा - श्रीनारद मीडिया

SRH vs MI IPL 2023 LIVE: हैदराबाद और मुंबई की टक्कर, छह हजारी बनने के करीब रोहित शर्मा

Hindustan Hindi News


Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians IPL 2023 LIVE: आईपीएल 2023 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और मुंबई इंडियंस (एमआई) की टक्कर होगी। यह टूर्नामेंट का 25वां मुकाबला है। एसआरएच और एमआई शाम साढ़े सात बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भिड़ेंगी। दोनों मौजूदा सीजन में पांचवीं बार मैदान पर उतरेंगी। एसआरच और मुंबई जीत के रथ पर सवार हैं तो ऐसे में रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है। हैदराबाद और मुंबई ने शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद लगातार दो जीत दर्ज कीं। हैदराबाद और मुंबई ने अपने आखिरी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को रौंदा। एसआरएच और एमआई आईपीएल इतिहास में कुल 19 मर्तबा टकराई हैं। इस दौरान हैदराबाद ने 9 जबकि मुंबई ने 10 बार विजयी परचम फहराया।

6:35 PM छह हजारी बनने के करीब रोहित

हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा आईपीएल में 6 हजार रन कंप्लीट करने के नजदीक हैं। उन्हें यह आंकड़ा छूने के लिए महज 14 रन की जरूरत है। रोहित 231 मैचों में 30.23 के औसत और 129.93 के स्ट्राइक रेट से 5986 रन बना चुके हैं। उन्होंने एक शतक और 41 अर्धशतक लगाए हैं।

6:40 PM हैदराबाद-मुंबई की प्लेइंग इलेवन 

हैदराबाद: हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मारक्रम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक और टी नटराजन।

मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, डुआन यानसेन/जोफ्रा आर्चर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला और राइली मेरेडिथ।

6:20 PM सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड

एडेन मारक्रम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटीकपर), हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद,अनमोलप्रीत सिंह, आदिल राशिद, अकील होसीन, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, संवीर सिंह, फजलहक फारूकी, नितीश रेड्डी,  मयंक डागर, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, उपेंद्र यादव।

6:15 PM मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, डुआन जानसन, पीयूष चावला, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, संदीप वारियर, जोफ्रा आर्चर, शम्स मुलानी, आकाश मधवाल, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल, राइली मेरेडिथ, रमनदीप सिंह।

6:10 PM सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस लाइव

नमस्कार! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 25वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जाना है। एसआरएच और एममआई के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!