सीवान के सुनील एक दशक से करते हैं सांपों का रेस्क्यू, बचाते हैं उनकी जान

सीवान के सुनील एक दशक से करते हैं सांपों का रेस्क्यू, बचाते हैं उनकी जान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के बड़हरिया के सुनील कुमार गोस्वामी उर्फ मनजी गिरि की पहचान सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें बचाने वाले स्नैक मैन के रुप में हो चुकी है। एक निजी स्कूल के संचालक सुनील गोस्वामी करीब एक दशक से सांपों को बचाने के काम लगे हैं। सच तो यह है कि उन्होंने अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। सुनील जी के लिए एक कॉल काफी है।

 

वे सांपों का रेस्क्यू करने निकल पड़ते हैं। मूक प्राणी को बचाने और इंसान की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके मन में बसी हुई है। इसी जुनून के चलते शनिवार को बड़हरिया थाना क्षेत्र के मननपुरा गांव में पहुंच कर मनजी ने स्पेटिकल कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। इतना ही, उन्होंने उस कोबरा सांप को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर रिलीज किया।ये तो महज एक बानगी है।

 

अलबत्ता, किसी कारण वश से वे सांप का रेस्क्यू नहीं कर पाते हैं और सांप मारा जाता है तो वे बेचैन और उदास हो जाते हैं।उनका उद्देश्य मूक प्राणियों का जीवन और इंसान को खतरे से बचाना है। मन जी कहते हैं कि पर्यावरण संरक्षण और संतुलन के लिए इन जीवों का होना आवश्यक है।

 

ये हमारे खेतों की फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले जीवों को खाकर संतुलन बनाते हैं।हमारे पर्यावरण को सुरक्षित बनाये रखने में भी इनकी बड़ी भूमिका है। नि:शुल्क सेवा देने वाले मनजी ने लोगों और सांपों की मदद की नीयत से अपना मोबाइल नंबर-9122547053 जारी किया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!