गोपालगंज के डुमरिया में  शिव तांडव स्त्रोत कार्यक्रम से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

गोपालगंज के डुमरिया में  शिव तांडव स्त्रोत कार्यक्रम से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,  रिजवान उर्फ राजू, सिधवलिया, बैकुंठपुर,  गोपालगंज  (बिहार)


गोपालगंज जिले के  सिधवलिया प्रखंड के डुमरियाघाट स्थित नारायणी रिवर फ्रंट पर महाआरती कार्यक्रम से पूर्व शिव तांडव स्त्रोत का आयोजन किया गया। मुजफ्फरपुर से

https://fb.watch/8uSh6HQycV/

 

चलकर आए विपिन मिश्रा ने शंखनाद कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया संघ की गुंज एवं डमरु की आवाज से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।

नाल पर उनका साथ अर्जुन झा दे रहे थे। शिव तांडव नृत्य के दौरान भगवान शिव-पर्वती की आकृति भी कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी। कोबरा के साथ शिव तांडव नृत्य देखने के लिए दर्शक मंच तक उमड़ पड़े। इसके अलावा मंत्रियों के स्वागत के लिए ढोल नगाड़े सहित अन्य संसाधन भी घाट पर उपलब्ध कराए गए थे।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=4492251517484517&id=880337495342622

पूर्व विधायक ने मंत्रियों के बीच लगाई मांगों की झड़ी

श्रीनारद मीडिया,  रिजवान उर्फ राजू, सिधवलिया, बैकुंठपुर,  गोपालगंज  (बिहार)


डुमरियाघाट स्थित नारायणी रिवर फ्रंट पर आयोजित महाआरती कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित विभिन्न विभागों के मंत्रियों के बीच बैकुंठपुर के पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने जन समस्याओं से जुड़ी मांगों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कृषि मंत्री से बाढ़ प्रभावित राज्य के प्रखंड के किसानों की फसल इनपुट

 

मुआवजा की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। बैकुंठपुर में प्रस्तावित आईटीआई कॉलेज स्थापना भी शीघ्र कराने के लिए उन्होंने अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पर्यटन

मंत्री नारायण प्रसाद से उन्होंने डुमरियाघाट नारायणी रिवर फ्रंट के लिए अतिरिक्त पैकेज की व्यवस्था करने के लिए भी अपील की। पूर्व विधायक ने कहा कि डुमरियाघाट 3.45 करोड़ की लागत से शीघ्र ही विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि शवों की अंत्येष्टि के लिए आने वाले लोगों के लिए यहां प्रार्थना सभा का भी निर्माण कराया जाएगा। साथ ही शवों की अंत्येष्टि के चार घंटे के दौरान घाट पर ही मृत्यु प्रमाण पत्र भी मुहैया कराया जाएगा।

 

 

कार्यक्रम में सामाजिक एवं राजनीतिक पुरोधाओं को किया गया सम्मानित

श्रीनारद मीडिया,  रिजवान उर्फ राजू, सिधवलिया, बैकुंठपुर,  गोपालगंज  (बिहार)


डुमरियाघाट नारायण रिवरफ्रंट स्थित महाआरती कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एवं राजनैतिक पुरोधाओं को सम्मानित किया गया। पश्चिम बंगाल के प्रभात खबर के संपादक कौशल किशोर त्रिवेदी को सम्मानित किया गया। डुमरियाघाट में शवों की अंत्येष्टि के दौरान दो मुखाग्नि दाताओं को मोमेंटो, गुलदस्ता व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, मंत्री नारायण प्रसाद, मंत्री रामसूरत राय, मंत्री जनक राम, विधायक संजय सरावगी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, महामंत्री बेबी कुमारी, मंत्री जीवेश मिश्रा, मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री नीरज सिंह बबलू, भाजपा विधायक दल के उप मुख्य सचेतक व तरैया विधायक जनक सिंह,

 

महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता, विधायक मंटू सिंह, विधायक सुनील मणि तिवारी सहित कई लोगों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े

बच्चों के साथ होने वाले यौन दुर्व्यवहार के मामले से निपटा जाये?

कुछ लोग खालिस्तान की मांग क्यों करते हैं जबकि पूरा भारत उनका है- राजनाथ सिंह,रक्षा मंत्री.

दवा क्षेत्र में शोध एवं अनुसंधान को मजबूत किया जाना चाहिए-मनसुख मांडविया.

Leave a Reply

error: Content is protected !!