अमनौर के मंदरौली में सावित्री बाई फूले की जयंती मनायी गयी  

अमनौर के मंदरौली में सावित्री बाई फूले की जयंती मनायी गयी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ पंकज मिश्रा‚ अमनौर‚ सारण (बिहार)

सारण जिले के अमनौर प्रखण्ड के ढोरलाही पंचायत स्थित मंदरौली गांव में अंबेडकर संघर्ष  समिति के तत्वधान में देश के प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्दन राम ने किया।आये अतिथियो ने सर्वप्रथम सावित्री बाई फुले के तैल चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

वक्ताओं में नीरज शर्मा, बीडीसी डॉ राकेश राम,राजेन्द्र राम,अरविंद राम,अजय राम,शैलेश राम, अभय रंजन,पूनम देवी,सीता देवी,पवन कुमार,भूषण कुमार सुंदर कुमार,श्याम बिहारी राम,रंजीत कुमार विश्वनाथ राम आदि ने उनके कृतित्व व ब्यक्तिव पर प्रकाश डाला ।इन्होंने कहा कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवियत्री सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले थीं।

उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। वे प्रथम महिला शिक्षिका बनी।इनको आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत बताया।पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय दलित नेता अर्जुन राम ने कहा कि कहा कि सावित्री बाई ने धार्मिक व समाजिक परंपरा में शूद्रों एवं महिलाओं के लिए तय स्थान को आधुनिक भारत में सुधार करने की एक क्रांतिकारी कोशिश की थी।

इनके योगदान को भुलाया नही जा सकता है,इन्होंने समाजिक कुप्रथा को तोरकर शिक्षा ग्रहण की देश के सभी महिलाओं को शिक्षा से जोड़ा।

यह भी पढ़े

 वार्ड सचिवों ने अनुरक्षक के पद पर बहाली करने को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

सरपंच संघ के अमनौर प्रखण्ड अध्यक्ष बनी सिम्पू कुमारी उपाध्यक्ष बने युवा सरपंच रणधीर कुमार

सीवान का मजहरुल हक डिग्री महाविद्यालय,तरवारा हुआ हाईटेक.

बिहार के पटना में कोरोना विस्फोट, 87 डॉक्टर और छात्र कोविड पॉजिटिव

बिहार के पटना में कोरोना विस्फोट, 87 डॉक्टर और छात्र कोविड पॉजिटिव

Leave a Reply

error: Content is protected !!