Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
गोलीकांड के आरोपी मुखिया ने नहीं ली शपथ , सदन में रहे अनुपस्थित - श्रीनारद मीडिया

गोलीकांड के आरोपी मुखिया ने नहीं ली शपथ , सदन में रहे अनुपस्थित

गोलीकांड के आरोपी मुखिया ने नहीं ली शपथ , सदन में रहे अनुपस्थित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

फरार मुखिया के गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताक लगाए बैठी थी

मनमोहन मिश्रा के शपथ ग्रहण में उमड़ी भीड़

श्रीनारद मीडिया,  एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

शपथग्रहण के अंतिम दिन शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विलासपुर, उत्तरी साघर सुल्तानपुर, दक्षिणी साघर सुल्तानपुर व सोन्धानी पंचायत के प्रतिनिधियों ने शपथ लिया लेकिन शपथ लेने के लिए उत्तरी साघर सुल्तानपुर के मुखिया सुभाष सिंह सदन में नहीं पहुंचे । वे सदन में अनुपस्थित रहे।  मुखिया सुभाष सिंह के गिरफ्तारी के लिए पुलिस दलबल के साथ तैनात थी ?

ज्ञात हो कि चुनाव के दिन पंचायत के महना गांव के मतदान केंद्र के पास सुभाष सिंह व उनके प्रतिद्वंद्वी सत्येन्द्र सिंह के समर्थकों के बीच हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक घायल हो गया था। इस मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराया गया था । एक पक्ष के मुखिया प्रत्याशी रहे सत्येन्द्र सिंह के आवेदन पर सुभाष सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सुभाष सिंह मुखिया का चुनाव जीत गए थे।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से हीं मुखिया सुभाष सिंह फरार चल रहे हैं। शपथग्रहण के अंतिम दिन शुक्रवार को रोस्टर के अनुसार उतरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्यों को शपथ लेनी थी। शपथ लेने के लिए सभी वार्ड सदस्य पहुंच गए लेकिन मुखिया सुभाष सिंह शपथ लेने के लिए नहीं आए। इस कारण आरओ सह बीडीओ ने उन्हें अनुपस्थित घोषित कर दिया और उपमुखिया का चुनाव संपन्न कराया।

शपथग्रहण के अंतिम दिन दक्षिण साघर सुल्तानपुर पंचायत के मुखिया व मुखिया संघ के अध्यक्ष मनमोहन मिश्रा , सरपंच समीउल्लाह अंसारी विलासपुर की मुखिया मालती देवी तथा सरपंच मिनता देवी, सोन्धानी की मुखिया चांदनी देवी , सरपंच तस्लीमा बीबी तथा उत्तरी साघर सुल्तानपुर के सरपंच प्रभुनाथ राय ने शपथ लिया। वहीं दक्षिणी साघर सुल्तानपुर में श्यामप्यारी देवी को तीसरी बार निर्विरोध उपमुखिया चुन लिया गया। सोन्धानी से तारा देवी उप मुखिया चुनी गई ।

यह भी पढ़े

गोलीकांड में घायल व्यवसायी से  मिले सांसद सिग्रीवाल  

देसी दूल्हे’ पर फिदा हुई तुर्की की Beautiful दुल्हनियांं, पढे़ लव स्‍टोरी

57 साल के शख्स को हुआ बेटी की उम्र की लड़की से प्यार, गर्लफ्रेंड ने खोले हैरान करने वाले राज

मशरक में 18 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को एएलटीएफ टीम ने किया गिरफ्तार

बिजली चोरी में एक पर प्राथमिकी दर्ज 

Leave a Reply

error: Content is protected !!