जहरीले सांप के डंसने से तीस वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):
सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान पंचायत के जगदीशपुर गांव में जहरीले सांप के डंसने से तीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक बनिला राय का पुत्र राजेश राय था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार की आधी रात को सोए अवस्था में उसे जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। उसने कुछ देर बाद इसकी जानकारी जब परिजनों को दी, तो उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीक के एक निजी अस्पताल में ले गए। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने जब उसे मृत घोषित कर दिया, तो घरवालों को सहसा विश्वास नहीं हुआ। वे लोग उसे लेकर जहां-तहां दौड़ते रहे। लेकिन जब कोई फायदा नहीं हुआ तो दोपहर बाद शव को घर ले आए। उसकी मौत से परिजनों पर पहाड़ टूट पड़ा। उसकी मां मोहरमती देवी व अन्य परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। इसकी खबर मिलते हीं आसपास के लोग जमा हो गए। पास-पड़ोस के लोग परिजनों को सांत्वना देने और उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे थे। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी एकमात्र बहन शारदा कुमारी अविवाहित है। वह गांव में किराना का दुकान चलाता था। रविवार शाम को शव को परिजन दाह संस्कार के लिए ले गए।
इसे भी पढ़े
शिवहर डीएम के खिलाफ उनकी ही पत्नी ने कराई FIR, पुलिस के समक्ष लगाए संगीन आरोप
सीवान के जुड़कन में बम बिस्फोट होने से पिता-पुत्र घायल
छपरा में बारिश ने खोली विकास की पोल,पूरा शहर झील में तब्दील
भारत में दो महीने के भीतर दस्तक दे सकती है कोरोना की तीसरी लहर- एम्स चीफ
नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने कहर बरपाया, अब तक 16 लोगों की मौत, 22 लापता
मुजफ्फरपुर: SKMCH में MISC बीमारी से संक्रमित एक बच्चा मिलने से मचा हड़कंप, जानें इस बीमारी का लक्षण