सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजे मिलेगा- नीतीश कुमार.
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। कहा है कि इस हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज व बिहार लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय किया जा रहा है। घटनास्थल पर बिहार सरकार के अधिकारी भी भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में सभी घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। अभी तक इस हादसे में बिहार के 12 लोगों की मृत्यु एवं 10 लोगों के घायल होने की सूचना है।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी स्लीपर कोच बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार और उसके नीचे सो रहे एक महिला समेत 19 यात्रियों की मौत हो गई। 23 से ज्यादा घायल हैं। 10 की हालत नाजुक है, जिन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
बस हरियाणा से बिहार जा रही थी। आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ भी सकती है। हादसे के बाद बाराबंकी प्रशासन ने कंट्रोल रूम नंबर जारी किया है। पीड़ित परिवार और रिश्तेदार- 9454417464 पर संपर्क कर सकते हैं।
बिहार के मृतकों का नाम-पता
मृतक | पिता | पता | |
1. | सुरेश यादव(35 वर्ष) | बिलट यादव | भोपा थाना घैलाद, मधेपुरा, बिहार |
2. | इन्दल महतो (25 वर्ष) | फकीरा महतो | खोपा थाना रूनीसैदपुर, सीतामढ़ी, बिहार |
3. | सिकन्दर मुखिया (40 वर्ष ) | सीबनरामन मुखिया | जलसीमा थाना राजासोनवरसा, सहरसा, बिहार |
4. | मोनू सहानी (30 वर्ष) | रूदल सहानी | खोपा बेलाही नीलकण्ठ थाना रूनीसैदपुर, सीतामढ़ी, बिहार |
5. | जगदीश सहानी (40 वर्ष) | क्ष्मी सहानी | लखोपा बेलाही नीलकण्ठ, सीतामढ़ी, बिहार |
6. | जय बहादुर सहानी (40 वर्ष) | खक्खन सहानी | गुलहरिया थाना बेलसन, शिवहर, बिहार |
7. | बैजनाथराम (उम्र 55) | मंगलराम | चांदपीपरपुर थाना किशनपुर, सुपौल, बिहार |
8. | बलराम मण्डल (55 वर्ष) | छितारू मण्डल | चांदपीपरपुर थाना किशनपुर, सुपौल, बिहार |
9. | संतोष सिंह | रति चंद | महेश कूट थाना करसाकुडा अररिया |
10. | नरेश साहनी | सीताराम | कोठियाबेलाही थाना रूनीसैदपुर सीतामढ़ी |
11. | बउवा | हरिकृष्ण | ढोल बज्जा थाना फारबिसगंज अररिया |
हादसे में सीतामढ़ी के 8 लोगों की मौत
सीतामढ़ी के 8 लोगों की उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मौत हुई है, जिसमें रुन्नीसैदपुर प्रखंड के बेलही गांव 6 और बलसंड अनुमंडल में 2 की मौत हुई है। रुन्नीसैदपुर प्रखंड के बेलाही गांव के वार्ड नंबर-2 के 4 लोगों की उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मौत हो गई। दिलदहला देने वाली इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
ओवरलोड होने से बस का एक्सल टूटा
हादसा बाराबंकी के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र में हुआ। बस में करीब 130 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि हिसार में खराब हुई एक दूसरी बस के यात्री भी इसी में सवार हो गए थे। ओवरलोड होने की वजह से बस का एक्सल टूट गया। इसे ठीक करने के लिए ड्राइवर ने बस को हाईवे पर कल्याणी नदी के पुल पर खड़ा कर दिया था। यात्रियों को नींद आ रही थी इसलिए वे बस के नीचे और उसके आसपास लेट गए। रात 11:30 बजे लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।
- खबरें और भी हैं…
- प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक का हुआ रूटीन ट्रांसफर,क्यों भड़के स्टूडेंट्स?
- कोरोना को लेकर लोगों को संवेदनशील करने में मीडिया की भूमिका अहम- हाईकोर्ट.
- क्या हो अगर गलत खाते में पैसा चला जाय
- अतिक्रमण:प्रदेश के सभी मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटाने का अपर मुख्य सचिव ने दिया निर्देश
- मोदी-शाह के फासीवादी राज के खिलाफ निर्णायक जनांदोलनों के लिए तैयार हो-भाकपा माले