भाई-बहन के इस संबंध को मजबूती देगा भाई दूज का पर्व

भाई-बहन के इस संबंध को मजबूती देगा भाई दूज का पर्व

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

भाई दूज मृत्यु के देवता यमराज और उनकी बहन यमुना के बीच गहरे बंधन का प्रतीक है

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

कार्तिक का महीना हिंदू धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा. इस माह में गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ, देवउठनी एकादशी, और तुलसी विवाह जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान का आयोजन होगा. इसके अतिरिक्त, जो लोग 1 नवंबर को कार्तिक अमावस्या मानते हुए दीपावली का उत्सव मनाएंगे, उनके लिए नवंबर की शुरुआत साल के सबसे बड़े त्योहार से होगी. इस प्रकार, अक्टूबर की तरह नवंबर का महीना भी त्योहारों और उत्सवों की चमक में व्यतीत होगा. इसके साथ ही, नवंबर में कई महत्वपूर्ण ग्रह-गोचर भी हो रहे हैं, जिससे यह महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष बनता है।

भाई दूज मृत्यु के देवता यमराज और उनकी बहन यमुना के बीच गहरे बंधन का प्रतीक है.

भाई-बहन का संबंध अत्यंत मधुर होता है. वे जितनी बार आपस में झगड़ते हैं, उससे कहीं अधिक एक-दूसरे के प्रति उनकी स्नेहभावना होती है. यह रिश्ता बाहरी दृष्टि से कितना भी विवादास्पद क्यों न प्रतीत हो, इसके भीतर केवल एक-दूसरे के लिए गहरा प्रेम छिपा होता है. सनातन परंपरा में भाई-बहन के इस संबंध को केवल रक्षाबंधन ही नहीं, बल्कि भाई दूज का पर्व भी उनके प्रेम को और मजबूत बनाता है. आइए जानें भाई दूज का पर्व किस दिन मनाया जाएगा.

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 02 नवंबर, 2024 को रात 08 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होगी. इस तिथि का समापन 03 नवंबर, 2024 को होगा. इस प्रकार, भाई दूज का पर्व इस वर्ष 3 नवंबर 2024, रविवार को मनाया जाएगा.

भाई दूज 2024 में तिलक लगानें का समय

भाई दूज अपराह्न समय – दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक.
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 51 मिनट से 05 बजकर 43 मिनट तक.
विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 38 मिनट तक.
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 34 मिनट से 06 बजे तक.

नवंबर 2024 व्रत-त्योहार की पूरी सूची

1 नवंबर 2024 – कार्तिक अमावस्या
2 नवंबर 2024 – गोवर्धन पूजा चंद्र दर्शन अन्नकूट
3 नवंबर 2024 – भाई दूज
5 नवंबर 2024 – वरद चतुर्थी, नहाय- खाय
6 नवंबर 2024 – लाभ पंचमी, खरना
7 नवंबर 2024 – छठ पूजा षष्टी
8 नवंबर 2024 – छठ पूजा उषा अर्घ्य
9 नवंबर 2024 – गोपाष्टमी दुर्गाष्टमी व्रत
10 नवंबर 2024 – अक्षय नवमी
11 नवंबर 2024 – कंस वध
12 नवंबर 2024 – देवउठनी एकादशी
13 नवंबर 2024 – प्रदोष व्रत तुलसी विवाह
14 नवंबर 2024 – विश्वेश्वर व्रत
15 नवंबर 2024 – कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली सत्यनारायण व्रत
16 नवंबर 2024 – वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर 2024 – रोहिणी व्रत
18 नवंबर 2024 – सौभाग्य सुंदरी तीज संकष्टी गणेश चतुर्थी
22 नवंबर 2024 – कालभैरव जयंती
23 नवंबर 2024 – कालाष्टमी
26 नवंबर 2024 – उत्पन्ना एकादशी
28 नवंबर 2024 – प्रदोष व्रत
29 नवंबर 2024 – मासिक शिवरात्रि

Leave a Reply

error: Content is protected !!