बिहार के बगहा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है,क्यों?

बिहार के बगहा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार में पश्चिम चंपारण के बगहा में लौकरिया थाना क्षेत्र स्थित मझौवा सरेह में 12 वर्षीय किशोरी के साथ आठ युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पूरी रात आरोपितों ने पीड़िता के साथ गन्ने के खेत में हैवानियत की।बुधवार की अलसुबह गांव के समीप छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया और उसका बयान दर्ज किया। कुछ देर बाद छापामारी में सभी आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि बच्ची अपने मौसा के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रही था। इस बीच मझौवा सरेह में कुछ युवकों ने बाइक रोक ली। इसके बाद आधा दर्जन अन्य युवक मौके पर पहुंचे और युवक के साथ मारपीट की।

इस क्रम में उसका सिर फट गया। आरोपितों ने युवक खदेड़कर वहां से भगा दिया, फिर किशोरी को समीप के गन्ने में खेत में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया। इधर, जख्मी युवक किसी तरह लौकरिया थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ पीड़िता की बरामदगी के लिए छापामारी शुरू कर दी। हालांकि, रात में पुलिस को सफलता नहीं मिली। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे गांव के समीप से ही पीड़िता को जख्मी हालत में बरामद किया गया।

पीड़िता और जख्मी युवक के बयान के आधार पर चिन्हित किए गए आठ आरोपितों चंदन महतो, जीवन शर्मा, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, सरदार महतो, कांतिलाल महतो, मुन्ना महतो व रविन्द्र महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपितों की उम्र 19 से 24 साल के बीच है।

बुधवार की दोपहर रामनगर एसडीपीओ नंदजी प्रसाद और लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल बेतिया भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ त्वरित आरोप पत्र तैयार कर न्यायालय में समर्पित किया जाएगा।

बगहा में एक 16 साल की लड़की से 8 युवकों ने गैंग रेप किया। लड़की अपने रिश्तेदार के साथ पार्टी से लौट रही थी। रास्ते में शौच के लिए रुकी। जहां बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया। पीड़िता के रिश्तेदार के साथ भी मारपीट की। फिर लड़की को खेत में उठाकर ले गए। वहां पूरी रात नाबालिग के साथ रेप किया। सुबह पुलिस आई तो सभी लड़की को छोड़कर भागे। मामला लौकरिया थाना इलाके का है।

16 साल की पीड़िता हरनाटांड़ के पास अपने मौसा के यहां रहती है। मंगलवार को अपने मौसा के साथ एक भोज में शामिल होने के लिए गई थी। रात 9 बजे के करीब लौटने के वक्त मझौवा पुल के पास शौच के लिए बाइक खड़ी की थी।

इसी दौरान तीन आरोपी युवक बाइक से पहुंचे और किशोरी को खींचकर अपने साथ खेत में ले जाने लगे। लड़की के मौसा ने विरोध किया तो कुछ और युवक वहां आ धमके। इसके बाद दोनों के साथ मारपीट करने लगे। मौसा घायल हो गया तो सभी लड़की को अपने साथ उठा ले गए।

खेत में जांच करती पुलिस
खेत में जांच करती पुलिस

घायल मौसा ने पुलिस को दी सूचना, सुबह खेत में मिली किशोरी

बताया जा रहा है कि किशोरी को पूरी रात सभी ने दरिंदगी का शिकार बनाया। इधर, किसी तरह लड़की का मौसा गांव में पहुंचा और इसकी सूचना दी। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने देर रात में ही कार्रवाई करते हुए गांव के एक युवक को हिरासत में लिया।

इसकी जानकारी लगते ही आरोपियों ने लड़की को खेत में ही छोड़ दिया और फरार हो गए। सुबह उसे पुलिस ने खेत से बरामद किया। पहले उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। फिर किशोरी को मेडिकल के लिए बेतिया भेजा गया। पुलिस ने बाद में छापेमारी कर पीड़िता की निशानदेही पर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस कस्टडी में जांच के लिए जाती पीड़िता।
पुलिस कस्टडी में जांच के लिए जाती पीड़िता।

सभी आरोपियों की उम्र 19 से 24 के बीच है

सभी आरोपी युवक मझौवा गांव के निवासी हैं। सभी की उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच की है। आरोपियों की पहचान मझौवा गांव निवासी चंदन महतो, जीवन शर्मा, विनोद प्रसाद, प्रमोद कुमार, रविंद्र महतो, सरदार महतो, कंतालाल महतो और मुन्ना प्रसाद के रूप में हुई है।

एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में शामिल सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीपीओ रामनगर को मामले की जांच की जवाबदेही सौंपी गई है। पुलिस हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!