एंकर से सामूहिक दुष्‍कर्म की जांच अधिकारी हादसे में गंभीररूप से घायल

एंकर से सामूहिक दुष्‍कर्म की जांच अधिकारी हादसे में गंभीररूप से घायल

श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्रा,स्टेट डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

गर्दनीबाग थाने की महिला दारोगा अर्चना सिन्हा गुरुवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। गलत साइड से आ रहे बाइक सवार ने गोरिया मठ के समीप उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अर्चना सिन्हा को गंभीर चोटें आईं। टक्‍कर इतनी तेज थी कि उनके दाहिने हाथ की एक उंगली कट कर अलग हो गई। टक्कर से स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उधर दुर्घटना के बाद बाइक सवार फरार होने में सफल हो गया। जख्‍मी अधिकारी का इलाज कराया जा रहा है।

मालूम हो कि गांधी मैदान थाना क्षेत्र के होटल में कोलकाता की महिला एंकर के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की महिला दारोगा अर्चना सिन्हा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। इसी बीच उनका स्थानांतरण गांधी मैदान से गर्दनीबाग थाने में हो गया था। सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपितों पर कार्रवाई हो सके, इसके लिए अर्चना सिन्हा को जांच का चार्ज महिला दारोगा कुंती देवी को देना है। अर्चना इसकी प्रक्रिया में जुटी थीं। इसी दौरान वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। 

बता दें कि कोलकाता की एक इवेंट एंकर ने मुजफ्फरपुर जिले के दो युवकों पर पटना के एक बड़े होटल में सामू‍हिक दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल के जादवपुर थाने में जीरो एफआइआर के बाद मामला गांधी मैदान थाने में दर्ज किया गया। घटना दो जुलाई की रात की है। इंवेंट एंकर का आरोप था कि वह आरोपित के साथ काम करती थी। उस दिन भी वह काम के लिए ही आई थीं। देर रात पेमेंट देने के बहाने आरोपित उसके कमरे में घुसा और ज्‍यादती की। इसके बाद उसके एक साथी ने भी दुष्‍कर्म किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!