महोत्सव का मेरी माटी मेरा देश अभियान के साथ समापन हो रहा: PM मोदी

महोत्सव का मेरी माटी मेरा देश अभियान के साथ समापन हो रहा: PM मोदी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्‍ली के कर्तव्‍य पथ पर आयोजित मेरी माटी मेरा देश अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोध‍ित किया। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों और वीरांगनाओं को नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कर्तव्य पथ एक ऐतिहासिक महायज्ञ का साक्षी बन रहा है। 12 मार्च 2021 को गांधी जी की प्ररेणा से साबरमती आश्रम से शुरू हुए आजादी के अमृत महोत्सव का अब 31 अक्टूबर 2023 यानी आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर समापन का पल है।

पीएम मोदी ने इसे बताया इतिहास

आज ये हुजूम एक नया इतिहास बन गया जैसे दांडी यात्रा शुरू होने के बाद देशवासी उससे जुड़ते गए, वैसे ही आजादी के अमृत महोत्सव ने जनभागीदारी का ऐसा हुजूम देखा कि नया इतिहास बन गया। 75 साल की ये यात्रा समृद्ध भारत के सपने को साकार करने वाला कालखंड बन रहा है।’

ऐतिहासिक आयोजन की दिलाएगी याद

पीएम मोदी ने कहा कि ‘इस महोत्सव का मेरी माटी मेरा देश अभियान के साथ समापन हो रहा है। आज आजादी का अमृत महोत्सव एक याद के लिए स्मारक का शिलान्यास भी हुआ है। ये स्मारक आने वाली पीढ़ियों को हमेशा इस ऐतिहासिक आयोजन की याद दिलाएगी। आज मेरा युवा भारत संगठन, यानि MY भारत की नींव रखी गई है। 21वीं सदी में राष्ट्र निर्माण के लिए मेरा युवा भारत संगठन, बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है।’

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवा कैसे संगठित होकर हर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान है। बड़ी-बड़ी महान सभ्यताएं समाप्त हो गईं, लेकिन भारत की मिट्टी में वो चेतना है जिसने इस राष्ट्र को अनादिकाल से आज तक बचा कर रखा है। ये वो माटी है, जो देश के कोने-कोने से, आत्मीयता और अध्यात्म, हर प्रकार से हमारी आत्मा को जोड़ती है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘देश के हर घर-आंगन से जो मिट्टी यहां पहुंची है। वो कर्तव्य भाव की यादव दिलाती रहेगी। ये मिट्टी हमें विकसित भारत के अपने संकल्प की सिद्धि के लिए परिश्रम के लिए प्रेरित करेगी।’

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां हम महाउत्सव का समापन कर रहे हैं। वहीं, एक नए संकल्प का शुभारंभ भी कर रहे हैं। 21वीं सदी में राष्ट्र निर्माण के लिए मेरा भारत युवा संगठन बड़ी भूमिका निभाने वाला है। पीएम मोदी ने कहा, ‘देशभर से जो पौधे आए हैं। उनसे यहां अमृत वाटिका बनाई जा रही है। ये आने वाली पीढ़ियों को एक भारत-श्रेष्ठ भारत की प्रेरणा देगी।’

Leave a Reply

error: Content is protected !!