पार्टी के संवैधानिक नियमो का हवाला दे निवर्तमान अध्यक्ष ने पद छोड़ा
अखिलेश सिंह बने पानापुर भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष ।
श्रीनारद मीडिया, अमृता मिश्रा, पानापुर(सारण)
सारण जिला के पानापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में रविवार को प्रधानमंत्री के वर्ष 2024 के अंतिम मन की बात कार्यक्रम के उपरांत भाजपा के पानापुर दक्षिणी के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया .
बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्यसचेतक सह तरैया विधायक जनक सिंह की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां एक छोटा सा कार्यकर्ता भी उच्च शिखर पर पहुँच सकता है .
उन्होंने कहा कि पार्टी के संवैधानिक नियमानुसार मैं दो बार प्रखंड अध्यक्ष रह चुका हूं और आगे भी पार्टी के लिए काम करता रहूंगा .बाद में उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे विजय प्रकाश तिवारी एवं वेद प्रकाश तिवारी ने समर्थन किया .
इस मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में सभी मतदान केंद्रों पर मनाया जाएगा .बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार गिरी , ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पंडित , मंडल प्रभारी निरसु नारायण सिंह ,सुरेंद्र सिंह , पानापुर उत्तरी के मंडल अध्यक्ष कन्हैया पंडित ,मोहनलाल गिरी ,बबन सिंह सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित थे .
यह भी पढ़े
पानापुर की खबरें : पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोकसभा का आयोजन
सिधवलिया की खबरें : मांगूर मछली का जीरा लदी एक् ट्रक को बरामद
कवि सम्मेलन सह मुशायरे का आयोजन