Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ, तीसरी बार पीएम बनना तय-चिराग पासवान - श्रीनारद मीडिया

देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ, तीसरी बार पीएम बनना तय-चिराग पासवान

देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ, तीसरी बार पीएम बनना तय-चिराग पासवान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

 

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार)

सीवान लोकसभा क्षेत्र के बड़हरिया प्रखंड के श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय कैलगढ़ के खेल मैदान में एनडीए प्रत्याशी विजय लक्ष्मी कुशवाहा के पक्ष में गुरुवार को चुनावी सभा हुई। सभा की अध्यक्षता भाजपा नेता सुरेश राम ने की।जबकि मंच का संचालन भाजपा नेता ब्रजेश सिंह उर्फ़ मंटू सिंह ने किया।

 

इस मौके पर लोजपा(रा) के सुप्रीमो चिराग पासवान में अपने सम्बोधन में कहा कि पीएय नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री तय है। चौथे चरण के मतदान के बाद यह तय हो चुका है कि फिर यह देश मोदी जी के साथ खड़ा है। उन्हें प्रधानमंत्री बनाना इसलिए जरूरी है की भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो, महिलाओं का सम्मान हो, हर घर में शौचालय हो और युवाओं के लिए रोजगार हो।उन्होंने

महागठबंधन पर तीखा हमला करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता देश की माताओं और बहनों गहने और किसानों की जमीनों पर कब्ज़ा करने सोच रखते है। उन्होंने कहा कि याद कीजिये वह 90 का दशक जिसमें ये लोग लाठी में तेल पिलाने का काम करते थे। गुंडागर्दी, लूट-खसोट और भ्रष्टाचार में संलिप्त हुआ करते थे। आम जन त्राहिमाम कर रहे थे। इन्हीं लोगों ने नौजवान साथियों को रोजगार के बदले जमीन हड़पने का काम किया है।

हमारे पार्टी के नेता नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना करा कर आरक्षण के दायरे को बढ़ाया है।बिहार को अपराध मुक्त बनाया है।इस मौके पर बीजेपी प्रदेश मंत्री नंदप्रसाद चौहान, जदयू नेता इंद्रदेव पटेल, लोजपा(रा) जिलाध्यक्ष महादेव पासवान,बीजेपी नेत्री पूनम गिरि,लोक जन मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान अंसारी, लोजपा प्रदेश महासचिव विनोद तिवारी, भाजपा नेता मुकेश कुमार बंटी,जदयू नेता विकास सिंह,कुंदन सिंह,सरोज सिंह राणा, हरेराम यादव,अखिलेश सिंह सहित अन्य एनडीए नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!