Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
दो थानों की पुलिस रातभर खटखटाती रही दरवाजा,महिला थाने में ली शरण. - श्रीनारद मीडिया

दो थानों की पुलिस रातभर खटखटाती रही दरवाजा,महिला थाने में ली शरण.

दो थानों की पुलिस रातभर खटखटाती रही दरवाजा,महिला थाने में ली शरण.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

बिहार में बक्सर के नगर थाना क्षेत्र की वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में एक शादीशुदा महिला को उसके दो मासूम बच्चों के साथ ससुराल वालों ने घर से बेघर कर दिया। जब वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित पारस स्कूल के संचालक वीर बहादुर सिंह की बहू सोनम सिंह अपने मायके से ससुराल लौटी तो उसे उसके ससुर व देवर ने रात में ही घर से निकाल दिया।

इसकी सूचना जब पीड़िता ने SP नीरज कुमार सिंह को दी तो उनके निर्देश पर नगर थाना एवं महिला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के घर का दरवाजा रातभर खटखटाया, लेकिन न तो दरवाजा खुला और ना ही पीड़िता को घर में एंट्री मिली। हालांकि, SP ने पीड़िता सोनम सिंह व उसके बच्चों को रात में ही महिला थाने में रहने का बंदोबस्त कर दिया।

गुरुवार को पीड़िता ने महिला थाने में ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। हालांकि, इस मामले में महिला थानाध्यक्षा नीतू प्रिया का कहना है कि पुलिस दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर विवाद को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। यदि मामला नही शांत होता है तो फिर FIR दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

पहले भी पुलिस करा चुकी है समझौता

पीड़िता पहले ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी है। उस वक्त भी मामला पुलिस के पास पहुंचा था। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करा दिया और महिला को ससुराल में ही रखने का आदेश दिया। पुलिस की सख्ती पर थोड़े दिन तक मामला शांत रहा, फिर उस पर जानलेवा हमला किया गया। इसकी नामजद FIR भी की गई है। इसके बाद भी दोनों में टशन है। अब एक बार फिर उसे घर में नहीं रहने दिया जा रहा है, जिसके लिए वह पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रही है।

पति का दूसरी महिला से चल रहा अफेयर

पीड़िता सोनम सिंह ने बताया है कि उनकी शादी 2014 में रामोबारिया गांव की वीर कुंवर सिंह कॉलोनी के वीर बहादुर सिंह के बड़े पुत्र विकास सिंह के साथ हुई थी। इनके दो बच्चे भी हुए। अभी एक छह साल का और एक तीन साल का है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति का किसी दूसरी औरत से अफेयर है, जिसका उसने विरोध किया तो उसके साथ ससुर, देवर व पति सबने मिलकर मारपीट की।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!