Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सिसवन प्रखंड के पैक्स चुनाव का परिणाम आया - श्रीनारद मीडिया

सिसवन प्रखंड के पैक्स चुनाव का परिणाम आया

सिसवन प्रखंड के पैक्स चुनाव का परिणाम आया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हुये

भागर गांव के समीप बाइक के ठोकर से एक 8 वर्षीय बच्चा घायल हो गया

बाइक से गिरकर युवक घायल, रेफर

श्रीनारद मीडिया सचिन पाण्डेय, सीवान,बिहार

सिसवन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुसेनगंज हाईस्कूल स्थित मतगणना केंद्र में देर शाम तक मतगणना जारी रहा।सिसवन प्रखंड के 9 पंचायत के पैक्स चुनाव के मतगणना परिणाम देर शाम तक आया जिसमें पांच नया चेहरा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। जबकि 4 पंचायत में पैक्स अध्यक्ष के पद पर निवर्तमान अध्यक्ष फिर से अपनी जीत दर्ज कराई है।

निर्धारित अवधि सुबह 8 बजे से मतगणना कर्मियों द्वारा प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था में मतगणना कार्य प्रारंभ किया गया। जिसके तहत 8 पंचायत के पैक्स चुनाव के मतों की देर शाम तक गिनती की गई।

निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सिसवां कला पंचायत से अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार सिंह,भीखपुर पंचायत से आशुतोष कुमार श्रीवास्तव,रामगढ़ पंचायत से अभिषेक तिवारी, घुरघाट पंचायत से दीपक कुमार साह,चैनपुर मुबारकपुर पंचायत से चंदन कुमार सिंह,बखरी पंचायत से धीरेंद्र यादव, गंगपुर सिसवन पंचायत से पंकज सिंह, ग्यासपुर पंचायत से सरताज खान, को निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।जबकि रामपुर पैक्स से गीता देवी निर्विरोध चुनी गई थी।

वहीं सिसवां कला, भीखपुर, रामपुर एवं ग्यासपुर पंचायत के अध्यक्ष ही पुनः वापसी कर सके अन्य सभी जगहों पर मतदाताओं ने नये चेहरों पर भरोसा किया।

शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना का आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन निवासी वरुण सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए मंगलवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हुये

सिसवन थाना क्षेत्र के ताजपुर रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। घायल का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया। घायल गभीरार गांव निवासी राजकुमार चौरसिया व उनकी पत्नी सुनीता देवी है। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मंगलवार को दिन के 1:00 बजे के करीब जानकारी दी गई।

भागर गांव के समीप बाइक के ठोकर से एक 8 वर्षीय बच्चा घायल हो गया

सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव के समीप बाइक के ठोकर से एक 8 वर्षीय बच्चा घायल हो गया।घायल बच्चा भागर गांव निवासी कृष्ण यादव का 8 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार है। घायल का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मंगलवार को दिन के 10 के करीब जानकारी दी गई।

बाइक से गिरकर युवक घायल, रेफर
सिसवन। थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव का एक युवक बाइक से गिरकर मंगलवार को गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक स्थानीय निवासी पंजाक मियां का पुत्र अब्दुल सत्तार है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!