देश में टीकाकरण का आंकड़ा 63 करोड़ के पार.

देश में टीकाकरण का आंकड़ा 63 करोड़ के पार.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारत में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। जारी हुए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 45,083 मामलों के साथ 460 लोगों की जान गई है। वहीं 35,840 मरीज ठीक भी हुए हैं। फिलहाल कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3,68,558 है। राहत की बात यह कि रिकवरी रेट 97.53 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं केरल में दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के साथ ही संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। यहां पर पिछले पांच दिनों से लगातार 45 हजार के करीब मामले दर्ज किए जा रहे हैं। आलम यह है कि राज्य के मुख्यमंत्री पिरनई विजयन को नाइट कर्फ्यू लगाने पर मजबूर होना पड़ा।

बता दें कि ये लगातार चौथा दिन है, जब देश में 40 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को 46164 शुक्रवार को 44658 शनिवार को 46759 कोरोना मामले दर्ज हुए थे। देशभर में कोरोना मामले बढ़ने का मुख्य कारण केरल है। क्योंकि केरल में लगातार चौथे दिन शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 30 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई मजबूती के साथ जारी है। देश में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 रोधी टीके की 65 लाख से अधिक खुराकें दी गईं। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को एक करोड़ से ज्‍याद खुराक दी गई थीं। मंत्रालय ने कहा कि देश में जारी टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जा रही है।

शनिवार शाम 06:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

मध्य प्रदेश 6.89 लाख

महाराष्ट्र 6.36 लाख

उत्तर प्रदेश 3.98 लाख

गुजरात 3.58 लाख

राजस्थान 3.32 लाख

बिहार 2.19 लाख

दिल्ली 1.83 लाख

हरियाणा 1.43 लाख

उत्तराखंड 1.01 लाख

छत्तीसगढ़ 0.62 लाख

पंजाब 0.53 लाख

हिमाचल 0.45 लाख

झारखंड 0.42 लाख

जम्मू-कश्मीर 0.25 लाख

(कोविन प्लेटफार्म के आंकड़े)

केरल के चलते बढ़े मामले 

हालांकि केरल में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के चलते हालात खराब हो गए हैं। केरल में पिछले कुछ दिनों से अकेले केरल में लगभग दो तिहाई नए मामले मिल रहे हैं। देश में एक हफ्ते पहले सक्रिय मामले जो तीन लाख से नीचे आ गए थे वो साढ़े तीन लाख (3.59 लाख) को पार कर गए हैं। यह कुल मामलों का 1.10 फीसद है। बीते 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों में करीब 15 हजार की वृद्धि दर्ज की गई है। अकेले केरल में ही 1.95 लाख एक्टिव केस हैं। देश में दो महीने बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 46,759 नए मामले मिले हैं जबकि 509 लोगों की जान चली गई है।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले 46,759

कुल सक्रिय मामले 3,59,775

24 घंटे में टीकाकरण 1.03 करोड़

कुल टीकाकरण 62.29 करोड़

कुल मामले 3,26,49,947

मौतें (24 घंटे में) 509

कुल मौतें 4,37,370

ठीक होने की दर 97.56 फीसद

मृत्यु दर 1.34 फीसद

पाजिटिविटी दर 2.66 फीसद

सा.पाजिटिविटी दर 2.19 फीसद

जांचें (शुक्रवार) 17,61,110

कुल जांचें (शुक्रवार) 51,68,87,602

महाराष्‍ट्र ने भी बढ़ाई चिंता

सख्त लाकडाउन और कोरोना संबंधी नियमों के अनुपालन से भारत ने कोरोना के खिलाफ जंग में जो बढ़त बनाई थी, केरल में पहले बकरीद और उसके बाद ओणम पर पाबंदियों में दी गई छूट से बेकार होती नजर आ रही है। बकरीद के बाद केरल में प्रतिदिन मिल रहे मामलों में अचानक उछाल आया था और नए मामले 20 हजार को पार कर गए थे। राज्य में ओणम के बाद 30 हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में भी चार हजार से ज्यादा मामले मिल रहे हैं। यही हाल कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश का है। इन राज्यों में पिछले कई दिनों से डेढ़ हजार के आसपास मामले मिल रहे हैं, देश के बाकी हिस्सों में स्थिति नियंत्रण में है।

केरल में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 31 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। आज प्रदेश में एक लाख 67 हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच की गई थी, जिनमें से 31 हजार 265 सैंपलों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वहीं, एक दिन में यहां कोरोना के कारण डेढ़ सौ लोगों की मौत हो गई है। राज्य में इस स्थिति को देखते हुए केरल सरकार ने सोमवार से रात्रि कर्फ्यू का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बताया कि यहां आज 1,67,497 सैंपलों की जांच की गई थी, जिनमें से 31,265 सैंपलों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वहीं, एक दिन में 153 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल में इन हालातों को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू का फैसला किया गया है। इसके तहत रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान लोगों को जरूरी काम के अलावा घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!