Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बीएसएफ डीजी की विदाई परेड में सम्मानित होंगे ये 22 चेहरे, नए महानिदेशक पद की रेस में ये नाम हैं आगे - श्रीनारद मीडिया

बीएसएफ डीजी की विदाई परेड में सम्मानित होंगे ये 22 चेहरे, नए महानिदेशक पद की रेस में ये नाम हैं आगे

बीएसएफ डीजी की विदाई परेड में सम्मानित होंगे ये 22 चेहरे, नए महानिदेशक पद की रेस में ये नाम हैं आगे

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

BSF DG Farewell: बीएसएफ के नए डीजी की दौड़ में कई आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू का नाम आगे बढ़ रहा है। हालांकि उनकी राह आसान नहीं है। वजह, विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू की निष्पक्षता पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सवाल खड़े कर चुकी है…

सीमा सुरक्षा बल ‘बीएसएफ’ (BSF DG Farewell) के डीजी पंकज सिंह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर छावला कैम्प में एक भव्य विदाई परेड आयोजित की जाएगी। विदाई परेड के दौरान पंकज सिंह द्वारा बीएसएफ के 22 जवानों और अधिकारियों को ‘सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस मेडल’ (पीएमएमएस) से सम्मानित किया जाएगा। बीएसएफ के नए डीजी के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। इस दौड़ में कई आईपीएस शामिल हैं।

पदक वितरण समारोह, भव्य विदाई परेड और विशेष भोज की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके लिए बीएसएफ के कई एडीजी, आईजी, डीआईजी एवं दूसरे अधिकारियों सहित भारी संख्या में जवान लगाए गए हैं। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में जब भी कोई डीजी, रिटायर होता है तो उसे भव्य परेड के जरिए विदाई देने का रिवाज बना हुआ है। ऐसे आयोजन पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। अधिकांश यूनिट, फ्रंटियर या सेक्टरों से सैंकड़ों अधिकारी और जवान, विदाई समारोह की तैयारी के लिए दिल्ली पहुंचते हैं। हालांकि 2019 में बीएसएफ डीजी रजनीकांत मिश्रा का भव्य विदाई समारोह टल गया था। इसका कारण, रात्रिभोज को लेकर एक विवादास्पद आदेश का सोशल मीडिया में वायरल होना बताया था। वह आदेश कैडर अधिकारियों की तैनाती से जुड़ा था।

बीएसएफ के नए डीजी की दौड़ में कई आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू का नाम आगे बढ़ रहा है। हालांकि उनकी राह आसान नहीं है। वजह, विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू की निष्पक्षता पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सवाल खड़े कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने संजय कुंडू को प्रदेश के बाहर ट्रांसफर करने की मांग की थी। संजय कुंडू सितंबर 2019 से मई 2020 तक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे हैं। अब प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार है, तो ऐसे में संजय कुंडू को डीजीपी के पद से हटाया जा सकता है। संजय कुंडू को जब तत्कालीन सीएम जयराम ठाकुर का प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाया गया था तो उस वक्त प्रदेश के कई सीनियर आईएएस अधिकारी नाराज हो गए थे।

बीएसएफ डीजी पंकज सिंह की विदाई परेड में डीआईजी करणी सिंह शेखावत (गणतंत्र दिवस 2015), कमांडेंट अजय लूथरा (गणतंत्र दिवस 2018), कमांडेंट अजय सूर्यावंशी (गणतंत्र दिवस 2020), सहायक कमांडेंट कमलजीत शर्मा (गणतंत्र दिवस 2020), एसआई गजे सिंह (स्वतंत्रता दिवस 2020), कमांडेंट के गणेश (स्वतंत्रता दिवस 2021), कमांडेंट पवन कुमार पंकज (गणतंत्र दिवस 2021), कमांडेंट प्रदीप कुमार दूबे (गणतंत्र दिवस 2021) और टूआईसी विजय सिंह सोनेर (गणतंत्र दिवस 2021) को ‘सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस मेडल’ (पीएमएमएस) से सम्मानित किया जाएगा।

इस सूची में निरीक्षक बलराम दास (गणतंत्र दिवस 2021), एसआई नरेश कुमार (स्वतंत्रता दिवस 2021), सिपाही मुनीर हुसैन (स्वतंत्रता दिवस 2021), डिप्टी कमांडेंट जेएस एंटोनी (स्वतंत्रता दिवस 2021), सहायक कमांडेंट सतबीर सिंह तुषीर (गणतंत्र दिवस 2022), निरीक्षक सुभाष चंद (गणतंत्र दिवस 2022) और हवलदार सज्जन सिंह (गणतंत्र दिवस 2022) का नाम शामिल है। इसके अलावा बीएसएफ निरीक्षक दुर्गा दत्त (गणतंत्र दिवस 2022), निरीक्षक राम अवतार (गणतंत्र दिवस 2022), डिप्टी कमांडेंट शिव कुमार शर्मा (गणतंत्र दिवस 2022), टूआईसी वरुणेंद्रा प्रताप सिंह (गणतंत्र दिवस 2022), कमांडेंट अनिल शर्मा (गणतंत्र दिवस 2022) और कमांडेंट एम. राजा (गणतंत्र दिवस 2022) को भी ‘सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस मेडल’ (पीएमएमएस) से नवाजा जाएगा।

यह भी पढ़े

‘पंद्रह दिनों में सुलझा लेता सुशांत का केस’, पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय का आरोप- मुंबई पुलिस ने नहीं किया सहयोग

सिधवलिया की खबरें : कैंप में 6 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

कोविड-19 के नए वर्जन से निपटने के लिए जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!