Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
शीतलपुर गांव में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, हजारों की संपति चुराई - श्रीनारद मीडिया

शीतलपुर गांव में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, हजारों की संपति चुराई

शीतलपुर गांव में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, हजारों की संपति चुराई

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में एक हीं रात तीन अलग-अलग मकान में घुस कर चोरों ने नगदी समेत हजारों रूपये मूल्य की संपति चोरी कर ली। उसके बाद घटना की सूचना पीड़ित परिवारों ने स्थानीय थाना पुलिस व मुखिया को दी। जिसके बाद पुलिस ने शीतलपुर गांव पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात शीतलपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह में चोरों ने बारी- बारी से तीन घरों को निशाना बनाया है।

पीड़ित कृष्णा साह ने बताया कि उनके घर के सदस्य रात में भोजन करके सो रहे थे। इसी बीच चोरों ने घर में घुस कर बक्से में रखे एक लाख नगद सहित तीन थान सोने के जेवरात की चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि यह पैसा किसी को देने के लिए रखा था जो चोरी हो गई। इसी तरह बगल के ही असम मियां के घर में घुस कर चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे बक्सा लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी अगले दिन हुई जब घर के ही बगल में टूटा हुआ बक्सा मिला।

घटना में पांच हजार नगदी सहित दो थान सोने के आभूषण चोरी होने की बात कही जा रही है। उधर अर्जुन साह ने बताया कि दो दिन से घर बंद कर वे परिवार के एक सदस्य का इलाज के लिए एकमा परिजन के यहां गए थे। इसी बीच चोरों ने घर में घुसकर बक्से में रखे करीब तीन हजार नगद रूपये सहित अन्य सामान की चोरी कर फरार हो गए। सूचना के बाद मुखिया प्रतिनिधि जय प्रकाश पाण्डेय ने पीड़ित परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। वही पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

 

शिव महोत्सव का भव्य आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

खुटकढ़वा- बिशुनपुरा स्थित बाबा गोपालेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार को शिव महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने भगवान शिव की चर्चा करते हुए कहा कि जो भोलेनाथ की शरण में आ जाते हैं उनका मानव जीवन सफल हो जाता है। महादेव शिव सबके गुरु हैं। इस जगत में जो भी प्राणी आया है उसे अपने जीवन को सफल बनाने के लिए गुरु की जरूरत है। शिव तो आदि गुरु है।

देवताओं के गुरु बृहस्पति, राक्षसों के गुरु शुक्राचार्य व मुनि वशिष्ट के गुरु भी शिव हीं थे। इस दौरान शिव भक्तिनी शिवानी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया। उनके भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। शिव महोत्सव में शिव भक्त श्याम सुंदर राम, सरस्वती देवी, अमरनाथ साह, तारकेश्वर सिंह, जगदेव गिरी, जयप्रकाश दास समेत आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला व पुरुष शामिल हुए।

यह भी पढ़े

नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही बस दुर्घटना 14 लोगों की मौत

बिहार के सबसे बड़े डॉक्टर से बदमाशों ने ले लिए साढ़े 4 करोड़ रुपए, SSP ने बनाई टीम.

बिहार के गया एयरपोर्ट पर आतंकी हमला! कमांडो ने 7 आतंकी किए ढेर! देर रात तक चली गोलीबारी की जाने पूरी कहानी…

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस:चंद्रयान 3 को चांद पर उतरे एक साल हो गया

बीडीओ ने बीएलओ के साथ  किया बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

सारण जिला खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन क्रिकेट ट्रायल का उद्घाटन एएसपी डा. राकेश कुमार ने किया

शराब के नशे मे पांच युवक गिरफ्तार

पुष्पांजलि अर्पण कार्यक्रम  30को

Leave a Reply

error: Content is protected !!