Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
लोकसभा चुनावों में वे चेहरे जिन्होंने दर्ज की बड़ी जीत - श्रीनारद मीडिया

लोकसभा चुनावों में वे चेहरे जिन्होंने दर्ज की बड़ी जीत

लोकसभा चुनावों में वे चेहरे जिन्होंने दर्ज की बड़ी जीत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों में भाजपा एक बार फिर से (लगातार तीसरी बार) बाजीगर बनकर उभरी है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा खुद के बल पर बहुमत जुटाने में नाकाम रही है और अपना पिछला प्रदर्शन नहीं दोहरा सकी। लेकिन फिर भी भाजपा की ये जीत एक ऐतिहासिक जीत है। भाजपा गठबंधन वाली NDA को बहुमत के साथ 291 सीटें मिली है और अब सरकार बनाने की तैयारी कर रही है।

वहीं, इस बीच इन चुनावों में कई आंकड़े चौकाने वाले भी सामने आए हैं। सबसे ज्यादा अंतर से अपने विरोधी नेता (विपक्ष) को हराने वाली लिस्ट में इस बार ना तो अमित शाह का नाम शामिल है और ना ही नरेंद्र मोदी का। इस खबर में जानते हैं कि सबसे अधिक अंतर और सबसे कम मार्जिन के साथ लोकसभा चुनाव जीतने वाले सांसद कौन-कौन से हैं।

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी

लोकसभा चुनावों में भारी मतों से जीतने वाले नामों में कई नाम शामिल हैं। इसमें पहला नाम इंदौर के सांसद शंकर लालवानी पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 11.72 लाख से अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीता। वहीं, इंदौर में नोटा भी चर्चा में रहा। इंदौर लोकसभा सीट पर नोटा को 218674 वोट पड़े है।

कांग्रेस के रकीबुल हुसैन ने भारी मतों से दर्ज की जीत

कांग्रेस के रकीबुल हुसैन ने असम के धुबरी से 10.12 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज करके दूसरा सबसे बड़ा जीत का रिकॉर्ड बनाया है।

उम्मीदवारपार्टीजीत/हारप्राप्त मतजीत का अंतर
रकीबुल हुसैनभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसजीत1,471,88510.12 लाख
मोहम्मद बदरुद्दीन अजमलऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंटहार459409
जैबेद इस्लामअसम गण परिषदहार438594

शिवराज सिंह चौहान की हुई बंपर जीत

लोकसभा चुनाव 2024 में बड़े अंतर से जीत हासिल करने वालों में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस कैंडिडेट प्रतापभानु शर्मा, सीआर पाटिल और केंद्रीय मंत्री अमित शाह का नाम भी शामिल है।

बड़े अंतर से अपनी सीट जीतने वालों में तीसरे नंबर पर शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल है। शिवराज ने कांग्रेस कैंडिडेट प्रतापभानु शर्मा को 821408 वोटों के अंतर से हराया है। इसके बाद भाजपा के सीआर पाटिल हैं, जिन्होंने गुजरात के नवसारी से 7.73 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारी मतों ने जीत हासिल की है। शाह ने गांधीनगर सीट से कांग्रेस कैंडिडेट सोनल रमनभाई पटेल को 744716 वोटों के अंतर से शिकस्त दी है।

2024 में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले 5 उम्मीदवार

लोक सभा चुनाव 2024 में अभी तक जारी परिणामों में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले 5 उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से एतिहासिक जीत अपने नाम की है।

उम्मीदवारलोकसभा क्षेत्रपार्टीप्राप्त मतजीत का अंतर
शंकर लालवानीइंदौर, मध्य प्रदेशबीजेपी1,226,75111.72 लाख
रकीबुल हुसैनधुबरी, असमकांग्रेस1,471,88510.12 लाख
शिवराज सिंह चौहानविदिशा, मध्य प्रदेशबीजेपी1,116,4608.21 लाख
सीआर पाटिलनवसारी, गुजरातबीजेपी1,031,0657.73 लाख
अमित शाहगांधीनगर, गुजरातबीजेपी1,010,9727.44 लाख

इस कैंडिडेट ने जीता महज 48 वोटों के अंतर से चुनाव

दूसरी ओर, कई लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों ने अपने विरोधियों के खिलाफ 1,000 से कम अंतर से जीत हासिल की। मुंबई नॉर्थवेस्ट सीट पर, शिवसेना (शिंदे गुट) उम्मीदवार रवींद्र वायकर ने प्रतिद्वंद्वी शिवसेना गुट (उद्धव गुट) के अमोल गजानन कीर्तिकर के खिलाफ सिर्फ 48 वोटों से जीत हासिल की।

वहीं, आंवला, मुजफ्फरनगर हटकनंगले और कांथी लोकसभा क्षेत्रों में भी जीत का अंतर 1,000 वोटों से कम रहा। इसी तरह, सलेमपुर, अटिंगल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और मुंबई नॉर्थ वेस्ट में भी कड़ी टक्कर देखी गई। यहां विजेता को 2,000 से कम वोटों के अंतर से जीत मिली।

कम मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार
इस लिस्ट में भी कई ऐसे उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं जिन्होंने बेहद कम वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। केरल की अंत्तिगल सीट से अडूर प्रकाश (कांग्रेस) ने 684 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 328051 वोट मिले। उन्होंने माकपा के वी. जॉय (327367 वोट) को हराया।

वहीं, छत्तीसगढ़ की कांकेर सीट से भोजराज नाग (भाजपा) ने 1,884 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 597624 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर (595740 वोट) को हराया।

चंडीगढ़ सीट पर मनीष तिवारी (कांग्रेस) ने 2504 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 216657 वोट मिले। उन्होंने भाजपा के संजय टंडन (214153 वोट) को हराया।

लक्षद्वीप सीट पर मुहम्मद हमदुल्ला सईद (कांग्रेस) ने 2647 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 25726 वोट मिले। उन्होंने राकांपा (शरद पवार) के उम्मीदवार मुहम्मद फैजल ( 23079 वोट) को हराया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!