प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
श्रीनारद मीडिया, कुमार आशीष, हसनपुरा (बिहार):
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माताजी श्रीमती हीरा बेन के निधन पर बिहार के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने अपने पैतृक गांव लहेजी में उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की। साथ ही गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता हसनपुरा के पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष सह पकड़ी पंचायत के मुखिया प्रभुनाथ यादव ने की। वही इस शोकसभा में जिले के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
इस दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष चंद्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माताजी के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
साथ ही सभी ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अजय पांडेय, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि महेश यादव, स्वामीनाथ राम, राजेश यादव, गीता बिहारी सहाय, सुनील, पप्पू कुमार यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़े
Raghunathpur : क्रिकेट के महाकुम्भ में यूपी की देवरिया को नेपाल ने हराया
Raghunathpur: जनगणना के सफल संचालन के लिए सहायक चार्ज अधिकारी ने पर्यवेक्षकों संग की बैठक
दाउदपुर बाजार में मोबाईल की दुकान का ताला काट लाखों की सामान चोरी
सिसवन में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत
विजया देवी मांझी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद पद पर हुई विजयी
सोहन महतो मशरख नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर हुए विजयी
रोकसाना खातुन कोपा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर हुई विजयी
राखी गुप्ता छपरा नगर निगम की मुख्य पार्षद पद पर हुई विजयी
अमित कुमार बने बसंतपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद, पढ़े किस प्रत्याशी को कितना मिला मत
इमाम जाकिर अंसारी बनेे गोपालपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद, पढ़े किस प्रत्याशी को कितना मिला मत
चंद्रावती देवी बनी आंदर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद, पढ़े किस प्रत्याशी को कितना मिला मत
सेम्पी देवी सीवान नगर परिषद की मुख्य पार्षद पद पर हुई विजयी