ट्यूशन टीचर को रेप केस में 20 साल सजा.
डबल मौत से कोहराम.
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
बिहार के सासाराम में शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी ट्यूशन टीचर को 20 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस के द्वारा कोर्ट में दाखिल चार्जशीट के अनुसार इस संबंध में 11 जून 2017 को एफआईआर दर्ज की गई। चार्जशीट के अनुसार आरोपी अकबर खान किशोरी के घर ट्यूशन पढ़ाने जाता था। इस दौरान शादी का झांसा देकर उसने नाबालिग छात्रा के साथ 15 दिनों तक दुष्कर्म किया।
कोर्ट ने अभियुक्त पर पचास हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर अभियुक्त को एक साल की अतिरिक्त कारावास होगी। अपर जिला जज-7 दशरथ मिश्र की विशेष पॉकसो अधिनियम की अदालत ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने पीड़ित छात्रा को तीन लाख रुपये मुआवजा भुगतान का जिला विधिक सेवा प्राधिकार को आदेश दिया है।
इस संबंध में विशेष लोक अभियोजक हीरा प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त घटना की प्राथमिकी 11 जून 2017 को अमझोर थाने में दर्ज हुई थी। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया था कि अभियुक्त किशोरी के घर ट्यूशन पढ़ाने जाता था। इस दौरान शादी का झांसा देकर उसने नाबालिग छात्रा के 15 दिनों से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। मामले में विशेष न्यायालय में कुल छह गवाहों को पेश किया गया था। विशेष अदालत ने अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अभियुक्त को पॉक्सो अधिनियम की धारा छह के तहत दोषी पाया व सजा सुनाई।
डबल मौत से कोहराम.
बिहार के मुजफ्फरपुर में डबल डेथ की एक घटना से सनसनी मच गई है। मरने वाले पति-पत्नी हैं। पत्नी की गला रेत कर हत्या की गई है तो पति का पेड़ से लटका शव मिला है। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को मारकर खुदकुशी कर लिया। घटना गायघाट थाना इलाके के बेनीबाज ओपी अंतरगत बलौर निधि गांव की है।
मरने वालों की पहचान कुलदीप दास,52 वर्ष और राजकुमारी देवी,60 साल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुलदीप दास दर्जी का काम करता था। उसने राजकुमारी देवी से दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है. गांव वाले कहते हैं कुलदीप की पहली पत्नी ने आत्महत्या कर लिया था। घटना को लेकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। उनकी दो बेटियां हैं जिनका रो रो कर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने मौके से बेनीबाद ओपी पुलिस को सूचना दी। उसके बाद गायघाट और बेनीबाद ओपी की पुलिस दलबल के साथ वहां पहुंची। मौके पर आरंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
आसपास के लोगों ने बताया कि पति पत्नी के बीच काफी दिनों से बार बार विवाद होता रहता था। हर दिन किसी न किसी बात को लेकर दोनों झगड़ते थे। इधर, हत्या में उपयोग किए गए धारदार हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
मृतकों की बेटी पूजा ने बताया कि सभी देर रात खाना खाकर सोने चले गए थे। सुबह उठे तो देखा कि मां का शव खून से सना पड़ा है। उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। पिता घर में नहीं थे। थोड़ी देर बाद पता चला कि उनका शव घर से थोड़ी दूर पेड़ में लटका हुआ था।
इधर, डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। छानबीन जारी है।
- यह भी पढ़े……
- मशरक की खबरें : बकरीद पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, शरारती तत्वों पर पुलिस की है नजर
- घर के निकट बगीचे में झूलता मिला पति का शव.
- रघुनाथपुर में बकरीद पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
- वर्षा नहीं होने से प्रदेश के रह रहे लोगों को भी गांव की सता रही चिंता